Home
Class 11
BIOLOGY
DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।...

DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यह शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला ऊतक होता है। यह शरीर का लगभग 30-35% भाग बनाता है। इसका निर्माण भ्रूण के मीसोडर्म (mesoderm) से होता है। यह सभी अंगों तथा तन्त्रों के बीच में पाया जाता है। इस ऊतक का प्रमुख कार्य अंगों को सहारा प्रदान करना, अंगों की चोटों व धक्कों से रक्षा करना तथा इन्हें परस्पर बाँधे रखना है। संयोजी ऊतक की कोशिकाएँ .एक आधारभूत पदार्थ या मैट्रिक्स (matrix) स्त्रावित करती हैं और स्वयं भी इसी में निलम्बित रहती हैं। संयोजी ऊतक को निम्नलिखित तीन प्रकारों में विभक्त करते हैं -
(1) लचीले संयोजी ऊतक, (2) सघन संयोजी ऊतक, (3) विशिष्टीकृत संयोजी ऊतका
सामान्य लचीले संयोजी ऊतक का मैट्रिक्स अर्द्धतरल, चिपचिपा एवं पारदर्शी पदार्थ होता हैं। मैट्रिक्स में उपस्थित कोशिकाओं तथा तन्तुओं के प्रकार के आधार पर सामान्य संयोजी ऊतक कई प्रकार के होते हैं। इनमें से अन्तराली संयोजी ऊतक सबसे सामान्य एवं व्यापक ऊतक है।
अन्तराली संयोजी ऊतक - यह सामान्य ढीला संयोजी ऊतक है। यह अंगों को साधता है। यह शरीर के आन्तरिक अंगों, पेशियों के बीच, रुधिर वाहिनियों, तन्त्रिकाओं आदि के चारों ओर, उपकला ऊतक के आधारीय भाग आदि स्थानों पर पाया जाता है
इसका मैट्रिक्स पारदर्शी, चिपचिपा, जेली सदृश होता है। मैट्रिक्स में रुधिर तथा लसीका केशिकाओं, तन्त्रिका तन्तुओं, विशिष्ट कोशिकाओं आदि के अतिरिक्त मुख्यतः तीन प्रकार के रेशे भी होते हैं -

(i) श्वेत कोलैजन रेशे (White Collagen Fibres)-ये कोलेजन प्रोटीन्स (collagen proteins) से बने श्वेत या रंगहीन, शाखाहीन, लोचरहित चमकदार तन्तु होते हैं। ये लहरदार समूहों (bundles) में लगे रहते हैं। (ii) पीले इलास्टिन रेशे (Yellow Elastin Fibres)-ये शाखामय, लचीले, पीले रंग के तन्तु होते हैं। ये इलास्टिन (elastin) प्रोटीन से बने होते हैं। ऊतक के मैट्रिक्स में बिखरे रहते हैं। ये परस्पर मिलकर जाल सदृशै रचना बनाते हैं। (iii) जालवत् रेशे (Reticular Fibres)-ये घाव भरने वाले तथा उपकलाओं में पाए जाते हैं। ये रेटिकुलीन प्रोटीन से बने महीन, लोचरहित तथा शाखामय तन्तु होते हैं। अन्तराली ऊतक में इनकी संख्या कम होती है।
अन्तराली संयोजी ऊतक में निम्नलिखित प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं -
(a) फाइब्रोब्लास्ट्स (Fibroblasts)-ये कोशिकाएँ बड़ी चपटी तथा असममित होती हैं। ये जेली सदृश मैट्रिक्स तथा तन्तुओं का निर्माण करती हैं। ये घाव को भरने, मरम्मत और वृद्धि में सहायक होती हैं। (b) मैक्रोफेजेस या हिस्टियोसाइट्स (Macrophages or Histiocytes)-संख्या में अधिक, बड़ी तथा अमीबीय होती हैं। ये जीवाणु तथा अन्य हानिकारक पदार्थों का भक्षण (phagocytosis) करती हैं। इन्हें अपमार्जक (scavenger) या भक्षी कोशिकाएँ भी कहते हैं। ये शरीर की सुरक्षा करती हैं। (c) मास्ट कोशिकाएँ (Mast Cells)-ये अण्डाकार या अनियमित आकार की होती हैं। ये हिपैरिन (heparin), सिरोटोनिन (serotonin) तथा हिस्टैमीन (histamine) आदि पदार्थों को स्त्रावित करती हैं। हिपैरिन रुधिर का प्रतिजामन (anticoagulant) है। यह रुधिर वाहिनियों में रक्त का थक्का बनने से रोकता है। हिस्टैमिन रक्त वाहिनियों को फैलाकर प्रदाह (inflammatory) प्रतिक्रिया में भाग लेता है। सिरोटोनिन रक्त वाहिनी संकीर्णक का कार्य करता है। (d) लसीका कोशिकाएँ (Lymphocytes)-ये श्वेत रुधिर कणिकाओं की तरह होती हैं। ये निरन्तर भ्रमण करती रहती हैं और प्रतिरक्षी (antibodies) का उत्पादन करती हैं। ये सूजन तथा जलन वाले स्थान पर अधिक पायी जाती हैं। (e) प्लाज्मा कोशिकाएँ (Plasma cells)-ये लसीका कोशिकाओं के समान होती हैं। ये भ्रमणशील होती हैं। ये सु प्रतिक्रिया में भाग लेती हैं। इनका निर्माण लसीका केशिकाओं से होता है। (f) वसा कोशिकाएँ (Fat or Adipose cells)-ये रुधिर वाहिनियों के समीप स्थित बड़ी कोशिकाएँ होती हैं जो समूह में पायी जाती हैं। इनमें एक या अधिक वसा गोलिका होती हैं जिसमें वसा का संचय होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|19 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|16 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|40 Videos
  • प्राणी जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राणियों में संरचनात्मक संगठन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. यकृत की संचरना तथा कार्यो का उल्लेख कीजिए ।

    Text Solution

    |

  3. उपास्थि किसे कहते हैं? इसकी संरचना, प्रकार एवं मानव शरीर में स्थिति का...

    Text Solution

    |

  4. तंत्रिका ऊतक का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  5. मानव दाँत की आन्तरिक संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. स्तनधारी की अस्थि में पाए जाने वाले हैवर्शियन संस्थान का स्वच्छ एवं ना...

    Text Solution

    |

  7. पेशी ऊतक कितने प्रकार के होते है?किन्ही दो पेशी ऊतकों की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. पवन चक्की की संरचना तथा कार्यविधि का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  9. रेखित पेशी के एक पेशीखण्ड (sarcomere) की सूक्ष्म संरचना का नामांकित चि...

    Text Solution

    |

  10. जलचक्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. जीनोम पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम की संरचना तथा कार्य का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. मानवं तन्त्रिका कोशिका का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  14. एक बहुधुवित तन्त्रिका कोशिका का स्वच्छ एवं नामांकित चित्रं बनाइए तथा ब...

    Text Solution

    |

  15. संवहनीय ऊतक से आप क्या समझते हैं? सामान्य संयोजी ऊतक से यह किस प्रकार ...

    Text Solution

    |

  16. ऊतक की परिभाषा लिखिए। उपकला ऊतक की विशेषताएँ, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. तिलचट्टे के बाह्य आकारिकी का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. तिलचट्टे के मुख उपांगों का सचित्र वर्णन कीजिए। इनके कार्यों का संक्षेप...

    Text Solution

    |

  19. श्वासनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. निकट दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |