Home
Class 11
BIOLOGY
पेशी ऊतक कितने प्रकार के होते है?किन्ही ...

पेशी ऊतक कितने प्रकार के होते है?किन्ही दो पेशी ऊतकों की तुलना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पेशी ऊतक - पेशी ऊतक की उत्पत्ति भ्रूण (embryo) के मध्य-जनन स्तर या मीसोडर्म (mesoderm) से होती है। पेशी ऊतक शरीर का 40-50% भाग बनाता है। पेशी ऊतक का निर्माण लम्बी, सँकरी, तर्कुरूपी या बेलनाकार, शाखामय या शाखाहीन संकुचनशील पेशी कोशिकाओं या पेशी तन्तुओं से होता है। पेशी तन्तुओं या कोशिकाओं में संकुचनशीलता का गुण एक्टिन (actin) तथा मायोसीन (myosin) प्रोटीन के सूक्ष्म तन्तुकों के कारण होता है। पेशी तन्तुओं की संरचना तथा कार्य के आधार पर पेशियाँ तीन प्रकार की होती हैं -
I. अरेखित (unstriped or smooth) पेशियाँ, II. रेखित (striped or striated) पेशियाँ तथा III. हृद (cardiac) पेशियाँ।
अरेखित पेशी ऊतक - अरेखित पेशियों के सिकुड़ने-फैलने पर जन्तु की इच्छा का कोई नियन्त्रण नहीं होता। ये शरीर की कार्यिकी (physiology) तथा आन्तरिक वातावरण के प्रभाव से स्वत: ही क्रियाशील होती हैं। अतः इन्हें अनैच्छिक पेशियाँ (involuntary muscles) भी कहते हैं। इन पेशियों का सम्बन्ध आंतरांगों से होने के कारण इन्हें आंतरांगी (visceral) पेशियाँ भी कहते हैं। ये सामान्यतः खोखले आंतरांगों की.भित्ति जैसे आहार नाल, श्वास नली, गर्भाशय, रुधिर वाहिनियों, पित्ताशय, पित्त नली, शिश्न आदि में पायी अरेखित पेशी की संरचना (Structure of Unstriped Muscle Cell)

इनकी संरचना सरल होती है। इनके तन्त (fibres) 100:200`mu` तथा 10`mu` व्यास के पतले (सँकरे) तथा तर्कुरूप होते हैं। ये पेशी तन्तु सार्कोलेमा (sarcolemma) नामक कोशिका कला से घिरे होते हैं। कोशिका के पेशीद्रव्य (sarcoplasm) में ऐक्टोमायोसीन (actomyosin) प्रोटीन के बने समान्तर पेशी तन्तुक (myofibrils) तथा एक बड़ा केन्द्रक (nucleus) होता है। पेशी की संकुचनशीलता इन्हीं तन्तुओं के कारण होती है। अरेखित पेशी तन्तु प्रायः संयोजी ऊतक SARCC द्वारा परस्पर बँधकर पतली एवं चपटी शीट (sheet) बनाते हैं। अरेखित पेशी तन्तु परस्पर मिलकर बेलनाकार पेशी बण्डल बनाते हैं। जैसे-नेत्रों में सिलियरी पेशियाँ, उपतारा की पेशियाँ आंतरांगों की अरेखित पेशियाँ आदि |
कार्य (Functions)-ये पेशियाँ आवश्यकतानुसार स्वत: कार्य करती रहती हैं। इनका कार्य छिद्रों को खोलना, बन्द करना, गुहाओं को चौड़ा या सँकरा करना आदि होता है। इनके कारण नलिकाओं में पदार्थों का प्रवाह बना रहता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|19 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|16 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|40 Videos
  • प्राणी जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राणियों में संरचनात्मक संगठन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव दाँत की आन्तरिक संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. स्तनधारी की अस्थि में पाए जाने वाले हैवर्शियन संस्थान का स्वच्छ एवं ना...

    Text Solution

    |

  3. पेशी ऊतक कितने प्रकार के होते है?किन्ही दो पेशी ऊतकों की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. पवन चक्की की संरचना तथा कार्यविधि का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  5. रेखित पेशी के एक पेशीखण्ड (sarcomere) की सूक्ष्म संरचना का नामांकित चि...

    Text Solution

    |

  6. जलचक्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. जीनोम पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम की संरचना तथा कार्य का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. मानवं तन्त्रिका कोशिका का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  10. एक बहुधुवित तन्त्रिका कोशिका का स्वच्छ एवं नामांकित चित्रं बनाइए तथा ब...

    Text Solution

    |

  11. संवहनीय ऊतक से आप क्या समझते हैं? सामान्य संयोजी ऊतक से यह किस प्रकार ...

    Text Solution

    |

  12. ऊतक की परिभाषा लिखिए। उपकला ऊतक की विशेषताएँ, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. तिलचट्टे के बाह्य आकारिकी का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. तिलचट्टे के मुख उपांगों का सचित्र वर्णन कीजिए। इनके कार्यों का संक्षेप...

    Text Solution

    |

  15. श्वासनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. निकट दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  17. कॉकरोच के नेत्रांशक (ommatidium) की रचना एवं क्रियाविधि का सचित्र वर्ण...

    Text Solution

    |

  18. संयुक्त नेत्र क्या है? तिलचट्टे के एक नेत्रांशक की खड़ी काट का नामांकि...

    Text Solution

    |

  19. मेंढक में श्वसन प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  20. तिलचट्टे की श्वसन नली तन्त्र में गैसीय विनिमय की यांत्रिकी का संक्षेप ...

    Text Solution

    |