Home
Class 11
BIOLOGY
रेखित पेशी के एक पेशीखण्ड (sarcomere) की...

रेखित पेशी के एक पेशीखण्ड (sarcomere) की सूक्ष्म संरचना का नामांकित चित्र बनाइए तथा इसकी कार्यविधि समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रेखित पेशियाँ (Striped Muscles)-इन पेशियों में आकुंचन जन्तु की इच्छा के अनुसार होता है, इसीलिए इन्हें ऐच्छिक पेशियाँ (voluntary muscles) कहते हैं। रेखित पेशियाँ अस्थियों से कण्डरा (tendon) के द्वारा जुड़ी होती हैं। अत: इन्हें कंकाल पेशियाँ (skeletal muscles) भी कहते हैं। ये शरीर के अधिकतम भागों में पायी जाती हैं।
रेखित पेशी की संरचना - प्रत्येक रेखित पेशी में अनेक समान्तर पेशी तन्तुओं के बण्डल (bundles) होते हैं। रेखित पेशी के चारों ओर एपीमाइसियम (epimycium) का आवरण होता है। पेशी तन्तुओं के बण्डल पेरीमाइसियम (periinycium) से घिरे होते हैं। पेशी तन्तुओं के चारों ओर संयोजी ऊतक का आवरण एण्डोमाइसियम (endomysium) होता है। इसमें रक्त वाहिनियाँ होती हैं जो पोषक पदार्थों को लाती हैं और उत्सर्जी पदार्थों को ले जाती हैं। पेशी के चारों ओर पाए जाने वाला आवरण एपीमाइसियम (epimysium). पेशी के दोनों सिरों पर कण्डराओं (tendons) के रूप में बदलकर पेशी को अस्थियों के साथ जोड़ता है।

रेखित पेशी तन्तु की लम्बाई सामान्यतया 2 से 4 सेमी तथा मोटाई 10 से 40`mu` होती है। ये बेलनाकार तथा अशाखित होते हैं। इनकी संरचना जटिल होती है। यह वास्तव में कई भ्रूणीय मायोब्लास्ट्स (myoblasts) के समेकन से बनी बहुकेन्द्रकी (syncytial) रचना है। प्रत्येक तन्तु पर एक उत्तेजनीय (excitable) झिल्ली की तरह का आवरण रहता है। इसे सार्कोलेमा (sarcolemma) कहते हैं। इसमें उपस्थित जीवद्रव्य को सार्कोप्लाज्म (sarcoplasm) कहते हैं। सार्कोप्लाज्म में अनेक महीन तन्तुं सदृश पेशी तन्तुक (myofibrils) पाए जाते हैं। इन्हें सार्कोस्टाइल्स (sarcostyles) भी कहते हैं। इनके विशिष्ट समान्तर क्रम में लगे रहने के कारण प्रत्येक पेशी तन्तु लम्बाई में रेखित दिखाई देता है। प्रत्येक तन्तु की चौड़ाई में हल्की तथा गहरी अनुप्रस्थ पट्टियाँ दिखाई देती हैं। गहरे रंग की या A-पट्टियाँ (dark band or A-band) तथा हल्के रंग की या I-पट्टियों (light band or I-band) एकान्तर (alternate) क्रम में व्यवस्थित होती हैं। I-पट्टियाँ एक्टिन (actin) नामक प्रोटीन छड़ों की बनी होती हैं, जबकि A-पट्टियाँ मायोसिन (myosin) प्रोटीन से बनी होती है। प्रत्येक I-पट्टी के मध्य में एक झिल्ली की तरह विभाजक पट्टी होती है। इसे क्राउस की झिल्ली (Krause.s membrane) या " रेखा (Z-line) कहते हैं। एक्टिन की छड़ें (actin filaments).z-रेखा के आधी एक ओर तथा आधी दूसरी ओर होती हैं। दो .Z. रेखाओं के मध्य का भाग एक पेशी खण्ड या सार्कोमियर (sarcomere) कहलाता है। .A. पट्टी के मध्य में भी एक अनुप्रस्थ रेखा

दिखाई देती है। इसे .M. रेखा (M. line) या हेन्सन की रेखा (Hansen.s line) कहते हैं। इस रेखा के दोनों ओर का क्षेत्र गहरे रंग का होता है, जो सिरों पर एक्टिन छड़ों के एक-दूसरे के ऊपर होने (overlapping) के कारण गहरा दिखाई देता है। बीच में अपेक्षाकृत हल्के रंग का क्षेत्र .H. क्षेत्र (.H.-zone) कहलाता है। सार्कोप्लाज्म में सभी कोशिका अंगक (cell organelles) पाए जाते हैं माइटोकॉण्ड्रिया की संख्या अधिक होती है। इससे स्पष्ट है कि पेशी संकुचन के समय अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सार्कोप्लाज्म में मायोग्लोबिन, मायोएल्बुमिन तथा मायोजेन प्रोटीन भी पायी जाती है। इसके अतिरिक्त साकोप्लाज्म में . पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट आयन्स तथा एन्जाइम्स पाए जाते हैं।

रेखित पेशी में दो प्रकार के तन्तु होते हैं-
(क) लाल तन्तु (Red fibers)-इनमें अधिक संख्या में माइटोकॉन्ड्रिया, केन्द्रक तथा मायोग्लोबिन पाया जाता है। ये परिमाण में छोटे होते हैं, अतः धीमे तन्तु (slow fiber) कहलाते हैं। ये तन्तु धीमी लम्बी चाल के समय भाग लेते हैं। (ख)श्वेत तन्तु (White fibers)-इनमें माइटोकॉन्ड्रिया तथा केन्द्रक की संख्या कम होती है। ये शक्तिशाली तथा त्वरित . पेशीय कार्यों के लिए अनुकूलित होते हैं। जैसे-तेज दौड़ना, कूदना आदि।
रेखित पेशी के संकुचन की क्रियाविधि - हक्सले (Huxley, 1965) के अनुसार तन्त्रिकाओं द्वारा उत्तेजित होने पर पेशी खण्ड या सार्कोमियर (sarcomere) पेशी तन्तुकों की क्रियात्मक इकाई (functional unit) की तरह कार्य करते हैं। इस कार्य में .A.-पट्टियों की लम्बाई नहीं बदलती, जबकि I-पट्टियों की ऐक्टिन छड़ें मायोसीन छड़ों के कण्टों (spurs) पर फिसलकर एक-दूसरे के इतने निकट आ जाती हैं कि .M.-रेखा तक इनके सिरे एक-दूसरे पर चढ़ जाते हैं। I-पट्टियों की लम्बाई बहुत कम हो जाती है और प्रत्येक पेशी खण्ड के छोटा होने से पेशी तन्तु सिकुड़ जाता है। शिथिलन (relaxation) के समय ऐक्टिनं छड़ें अपनी पूर्व स्थिति में लौट आती हैं। पेशियों के आकुंचन हेतु ऊर्जा ATP तथा क्रिएटिन फॉस्फेट से प्राप्त होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|19 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|16 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|40 Videos
  • प्राणी जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राणियों में संरचनात्मक संगठन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. पेशी ऊतक कितने प्रकार के होते है?किन्ही दो पेशी ऊतकों की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. पवन चक्की की संरचना तथा कार्यविधि का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  3. रेखित पेशी के एक पेशीखण्ड (sarcomere) की सूक्ष्म संरचना का नामांकित चि...

    Text Solution

    |

  4. जलचक्र का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. जीनोम पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम की संरचना तथा कार्य का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. मानवं तन्त्रिका कोशिका का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  8. एक बहुधुवित तन्त्रिका कोशिका का स्वच्छ एवं नामांकित चित्रं बनाइए तथा ब...

    Text Solution

    |

  9. संवहनीय ऊतक से आप क्या समझते हैं? सामान्य संयोजी ऊतक से यह किस प्रकार ...

    Text Solution

    |

  10. ऊतक की परिभाषा लिखिए। उपकला ऊतक की विशेषताएँ, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. तिलचट्टे के बाह्य आकारिकी का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. तिलचट्टे के मुख उपांगों का सचित्र वर्णन कीजिए। इनके कार्यों का संक्षेप...

    Text Solution

    |

  13. श्वासनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. निकट दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  15. कॉकरोच के नेत्रांशक (ommatidium) की रचना एवं क्रियाविधि का सचित्र वर्ण...

    Text Solution

    |

  16. संयुक्त नेत्र क्या है? तिलचट्टे के एक नेत्रांशक की खड़ी काट का नामांकि...

    Text Solution

    |

  17. मेंढक में श्वसन प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  18. तिलचट्टे की श्वसन नली तन्त्र में गैसीय विनिमय की यांत्रिकी का संक्षेप ...

    Text Solution

    |

  19. तिलचट्टे के शवसन अंगों का संक्षिप्त वितरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  20. श्वासनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |