Home
Class 11
BIOLOGY
संयुक्त नेत्र क्या है? तिलचट्टे के एक ने...

संयुक्त नेत्र क्या है? तिलचट्टे के एक नेत्रांशक की खड़ी काट का नामांकित चित्र बनाइए तथा मोजेक दृष्टि की क्रियाविधि को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मोजेक दृष्टि - आर्थोपोडा संघ के जन्तुओं में प्राय: संयुक्त नेत्र (compound eyes) होते हैं। संयुक्त नेत्र की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई नेत्रांशक (ommatidium) कहलाती है। प्रत्येक नेत्रांशक स्वतन्त्र रूप से प्रतिबिम्ब (image) बनाता हैं। इस प्रकार, इन जन्तुओं में अनेक छोटे-छोटे प्रतिबिम्बों से मिलकर संयुक्त प्रतिबिम्ब बनता है। इस प्रकार से बने प्रतिबिम्ब वाली दृष्टि को मोजेक दृष्टि (mosaic vision) कहते हैं
एक नेत्रांशक की संरचना - तिलचट्टे के प्रत्येक संयुक्त नेत्र में लगभग 2000 नेत्रांशक (ommatidia) होते हैं। संयुक्त नेत्र की ऊपरी सतह पर एक उपचर्म का बना पारदर्शी आवरण होता है। इसे कॉर्निया (cornea) कहते हैं। यह अनेक षट्कोणीय फलकों (facets) से बना होता है। प्रत्येक फलक में एक नेत्रांशक स्थित होता है। नेत्रांशक के मुख्यत: दो भाग होते हैं-डायोप्ट्रिकल क्षेत्र (dioptrical region) तथा ग्राही क्षेत्र (receptor region)
1. डायोप्टिकल क्षेत्र (Dioptrical recion) नेत्रांशकों के ऊपर स्थित पारदर्शी षट्कोणीय hexagonal facet) फलक एक उत्तल लेन्स (convex lens) का कार्य करता है। इसके नीचे स्थित दो कॉनिएजन कोशिकाएँ (corneagen cells) स्थित होती हैं, जो लेन्स का निर्माण करती हैं। दोनों कोशिकाओं के नीचे चार शंकु कोशिकाएँ (cone cells) होती हैं, जो एक पारदर्शी क्रिस्टलीय शंकु (crystalline cone) को घेरे रहती हैं। शंकु का निर्माण शंकु कोशिकाओं (cone cell) से ही होता है। शंकु कोशिकाओं के भीतरी सिरे सँकरे व नुकीले होते हैं।

डायोप्ट्रिकल क्षेत्र को मुख्य कार्य प्रकाश की किरणों को फोकस करना है। 2. ग्राही क्षेत्र - इस क्षेत्र के मध्य में एक तर्करूप, छडनमा भाग रहैब्डोम(rhabdome) होता है। । रहैब्डोम सात लम्बी रेटिनल कोशिकाओं (retinal cells) से घिरा रहता है। रेटिनल कोशिकाओं के स्त्राव से ही रहैब्डोम का निर्माण होता है। रेटिनल कोशिकाओं के भीतरी सिरे: आधार कला (basement membrane) पर स्थित होते हैं। रेटिनल कोशिकाओं के आधारीय भाग से निकलने वाले तन्त्रिका तन्तु परस्पर मिलकर दृष्टि तन्त्रिका (optic nerve) बनाते हैं। सभी नेत्रांशक एक-दूसरे से वर्णकों की पर्तो (pigmented sheaths) द्वारा पृथक रहते हैं। इसके फलस्वरूप एक नेत्रांशक पर पड़ने वाली प्रकाश की किरणें समीपवर्ती नेत्रांशक में नहीं पहुँचती। वर्णक पर्ते निम्नलिखित दो प्रकार की होती हैं-(i) आइरिस वर्णक आवरण (iris pigment sheath) डायोप्ट्रिकल क्षेत्र को चारों ओर से घेरती है। (ii) रेटिनल वर्णक आवरण (retinal pigment sheath) रेटिनल कोशिकाओं को घेरे रहती है।
संयुक्त नेत्र द्वारा प्रतिबिम्ब निर्माण - 1. तीव्र प्रकाश में स्तराधान प्रतिबिम्बयाएपोजिशन प्रतिबिम्ब (Apposition image)-वस्तु से प्रकाश की जो किरणें नेत्रांशक पर पहुँचती हैं उनमें से सीधी किरणें तो डायोप्ट्रिकल क्षेत्र के द्वारा फोकस कर दी जाती हैं, किन्तु तिरछी किरणें वर्णक आवरणों द्वारा अवशोषित हो जाती हैं। ऐसी दशा में एक नेत्रांशक के द्वारा वस्तु के एक विशेष भाग का प्रतिबिम्ब बनता है। अतः संयुक्त नेत्र द्वारा बना हुआ सम्पूर्ण प्रतिबिम्ब छोटे-छोटे टुकड़ों का समूह होता है। यह स्पष्ट होता है। इस प्रकार के प्रतिबिम्ब को स्तरोधान या एपोजिशन प्रतिबिम्ब (apposition image) कहते हैं। 2. मन्द प्रकाश में अध्यारोपण प्रतिबिम्ब (Superposition image in dim light)- ऐसे समय में जब प्रकाश मन्द होता है वर्णक आवरण सिकुड़ जाते हैं। इसके फलस्वरूप समीपवर्ती नेत्रांशकों के बीच कोई पर्दा नहीं रहता। अत: वस्तु से आने वाली सीधी प्रकाश की किरणें जिस नेत्रांशक पर पड़ रही हैं, फोकस हो ही जाती हैं। तिरछी किरणें एक नेत्रांशक से समीपवर्ती नेत्रांशक में पहुँचकर प्रतिबिम्ब बनाती हैं। इस प्रकार, एक ही भाग का प्रतिबिम्ब कई नेत्रांशकों में बनता है, परिणामस्वरूप, संयुक्त नेत्र में यह प्रतिबिम्ब एक-दूसरे पर व्याप्त हो जाता है (overlapping of images)! इस प्रकार के प्रतिबिम्ब को अध्यारोपण या सुपरपोजिशन प्रतिबिम्ब (superposition image) कहते हैं। यह प्रतिबिम्ब अपेक्षाकृत धुंधला तथा अस्पष्ट होता है। इस प्रकार का प्रतिबिम्ब रात्रिचर कीटों में बनता है लेकिन तिलचट्टे में केवल स्तराधान प्रतिबिम्ब ही बनता है, क्योंकि वर्णक आवरण में संकुचन नहीं होता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|19 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|16 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|1 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|40 Videos
  • प्राणी जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राणियों में संरचनात्मक संगठन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. संवहनीय ऊतक से आप क्या समझते हैं? सामान्य संयोजी ऊतक से यह किस प्रकार ...

    Text Solution

    |

  2. ऊतक की परिभाषा लिखिए। उपकला ऊतक की विशेषताएँ, प्रकार एवं कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. तिलचट्टे के बाह्य आकारिकी का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. तिलचट्टे के मुख उपांगों का सचित्र वर्णन कीजिए। इनके कार्यों का संक्षेप...

    Text Solution

    |

  5. श्वासनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. निकट दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं?

    Text Solution

    |

  7. कॉकरोच के नेत्रांशक (ommatidium) की रचना एवं क्रियाविधि का सचित्र वर्ण...

    Text Solution

    |

  8. संयुक्त नेत्र क्या है? तिलचट्टे के एक नेत्रांशक की खड़ी काट का नामांकि...

    Text Solution

    |

  9. मेंढक में श्वसन प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  10. तिलचट्टे की श्वसन नली तन्त्र में गैसीय विनिमय की यांत्रिकी का संक्षेप ...

    Text Solution

    |

  11. तिलचट्टे के शवसन अंगों का संक्षिप्त वितरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  12. श्वासनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. एन्जाइम की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. जीवाणु कोशिका की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. केंचुए के उत्सर्जन तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. तिलचटटे की आहारनाल का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. एक प्राकृतिक पत्ती के विभिन्न भागों का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  18. मेढक के पाचन तन्त्र का संक्षिप्त सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. मनुष्य के नर जननांगो का सचित्र वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  20. ग्रसनी का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |