Home
Class 11
BIOLOGY
चित्र की सहायता से केंद्रक की संरचना समझ...

चित्र की सहायता से केंद्रक की संरचना समझाए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

केन्द्रक (Nucleus) - सामान्यतः कोशिका का सबसे बड़ा, स्पष्ट तथा महत्त्वपूर्ण कोशिकांग केन्द्रक है। यह एक सघन, गोल अथवा अण्डाकार संरचना है। एक कोशिका में इनकी संख्या सामान्यतः एक (एककेन्द्रकीय, uninucleate) होती है। कभी-कभी इनकी संख्या दो . (द्विकेन्द्रकी, binucleate) अथवा अनेक (बहुकेन्द्रकी multinucleate) होती है। पादप कोशिका के परिपक्वन के साथ-साथ रिक्तिका के केन्द्र में स्थित होने से यह कोशिका दृति (primordial utricle) में एक ओर आ जाता है।
संरचना (Structure)-केन्द्रक के चारों ओर दोहरी केन्द्रक कला (nuclear membrane) मिलती है। यह कला एकक कला (unit membrane) के समान ही लिपोप्रोटीन की बनी होती है। दोनों. कलाओं के मध्य परिकेन्द्रकीय स्थान (perinuclear space) मिलता है। केन्द्रक कला सतत (continuous) नहीं होती है। इसमें बीच-बीच में छिद्र मिलते हैं। इन्हें केन्द्रकीय छिद्र (nuclear pore) कहते हैं। यें केन्द्रकद्रव्य तथा कोशिकाद्रव्य में सम्बन्ध बनाए रखते हैं। बाह्य केन्द्रक कला का सम्बन्ध अन्तर्द्रव्यो जालिका से होता है। बाहरी केन्द्रक कला पर राइबोसोम चिपके रहते हैं। केन्द्रक कला के अन्दर प्रोटीनयुक्त सघन तरल होता है, जिसे केन्द्रकद्रव्य (nucleoplasm) कहते हैं। इसमें न्यूक्लियोप्रोटीन (nucleoprotein) मिलते हैं। केन्द्रकद्रव्य में केन्द्रिक (nucleolus) तथा क्रोमैटिन (chromatin) सूत्र मिलते हैं। केन्द्रिक सामान्यतः एक, परन्तु कभी-कभी अधिक भी हो सकते हैं। केन्द्रिक में r-RNA संश्लेषण होता है, जो राइबोसोम के लिए आवश्यक है। केन्द्रिक कोशिका विभाजन के समय लुप्त हो जाते हैं। क्रोमैटिन सूत्र (Chromatin threads)-सामान्य अवस्था में जाल के रूप में रहते हैं। इसका कुछ भाग अभिरंजन में गहरा रंग लेता है जिसे हेटरोक्रोमैटिन कहते हैं तथा जो भाग हल्का रंग लेता है, उसे यूक्रोमैटिन (euchromatin) कहते हैं। कोशिका विभाजन के समय ये संघनित होकर गुणसूत्र बनाते हैं।

केन्द्रक के कार्य (Functions of Nucleus)
केन्द्रक के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है- (1) सम्पूर्ण कोशिका की संरचना, संगठन व कार्यों का नियन्त्रण तथा नियमन करना। (2) DNA पर उपस्थित संदेश m-RNA के रूप में कोशिकाद्रव्य में जाते हैं और वहाँ प्रोटीन के रूप में अनुवादित होते हैं। (3) प्रोटीन से विभिन्न विकर बनते हैं जो विभिन्न उपापचयी क्रियाओं का नियन्त्रण करते हैं।. (4) कोशिका विभाजन का उत्तरदायित्व केन्द्रक पर होता है। (5) आनुवंशिक पदार्थ DNA केन्द्रक में मिलता है। संतति में लक्षण इसी के द्वारा पहुंचते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके (बहुविकल्पीय प्रश्न) |6 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके (अति लघु उत्तरीय प्रश्न ) |4 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-कोशिका - जीवन की इकाई -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )
  1. चित्र की सहायता से केंद्रक की संरचना समझाए ।

    Text Solution

    |

  2. सिंगर और निकोलसन का कोशिको कला मॉडल रॉबर्टसन'मॉडल से भिन्न है

    Text Solution

    |

  3. हरित गृह किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  4. वास्तविक केन्द्रक का अभाव होता है

    Text Solution

    |

  5. DNA पाया जाता है :

    Text Solution

    |

  6. श्वसन एन्जाइम पाए जाते है -

    Text Solution

    |

  7. अर्द्ध-स्वनियन्त्रित कोशिकांग है

    Text Solution

    |

  8. L आकार के गुणसूत्र कहलाते हैं-

    Text Solution

    |

  9. 'जीन' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया -

    Text Solution

    |

  10. अनुभव द्वारा व्यवहार में परिवर्तन कहलाता है

    Text Solution

    |

  11. पादपों की पत्तियाँ किसके प्रभाव से मुरझाती हैं ?

    Text Solution

    |

  12. जीवाणु तथा यीस्ट किस लक्षण में समान नहीं होते है ?

    Text Solution

    |

  13. पादप कोशिका के उस कोशिकांश का नाम बताइये जो प्रकाश श्वसन के लिये उत्तर...

    Text Solution

    |

  14. मानव शरीर की कोशिका में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं ? उन्हें कौन-कौन स...

    Text Solution

    |

  15. साइटोक्रोम पाए जाते हैं-

    Text Solution

    |

  16. उस पादप का नाम लिखिए जिसमें श्वशन मूल पाए जाते हैं ।

    Text Solution

    |

  17. हरितलवक के किस भाग में प्रकाश संश्लेषण की प्रकाश अभिक्रिया होती है

    Text Solution

    |

  18. राइबोसोम की दोनों सब यूनिट्स के जुड़ने में Mg^(++) सान्द्रता की आवश्य...

    Text Solution

    |

  19. उस पादप का नाम लिखिए जिसमें श्वशन मूल पाए जाते हैं ।

    Text Solution

    |

  20. अधिशोषण एक परिघटना है जिसमें एक पदार्थ

    Text Solution

    |

  21. वह कोशिकांग जो रूपान्तरण (translation) में मदद करता है

    Text Solution

    |