Home
Class 11
BIOLOGY
सामान्य पादप यूकैरियोटिक कोशिका का नामां...

सामान्य पादप यूकैरियोटिक कोशिका का नामांकित चित्र बनाते हुए संक्षिप्त विवरण दीजिए। दो कोशा अंगकों के कार्य लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एक सामान्य यूकैरियोटिक कोशिका (eukaryotic cell) में कलायुक्त कोशिकांग पाए जाते हैं। जन्तु कोशिका का सबसे बाहरी आवरण कोशिका कला कहलाता है। पादप कोशिका कोशिका भित्ति में सुरक्षित रहती हैं। कोशिका भित्ति सामान्यतः सेलुलोस से बनी होती है। कोशिका कला प्रोटीन तथा लिपिड से बनी विभेदी पारगम्यं (differentially permeable) संरचना होती है। यह पदार्थों के आवागमन को नियन्त्रित करती है। यह लचीली (elastic) होती है। कोशिका कला जीवद्रव्य को घेरे रहती है। जीवद्रव्य को सामान्यत: केन्द्रक व कोशिकाद्रव्य में विभाजित किया जा सकता है।
कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm)-इसमें जीवित कोशिकांग जैसे लवक, माइटोकॉण्ड्यिा , एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम, गॉल्जीकाय, लाइसोसोम, राइबोसोम आदि आधारभूत पदार्थ (matrix) में निलम्बित रहते हैं। कोशिकाद्रव्य में कोशिकांग के अतिरिक्त प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कार्बनिक व अकार्बनिक पदार्थ मिलते हैं। कोशिकाद्रव्य एक कोलॉइडी तन्त्र होता है। कोशिकाद्रव्य में विभिन्न प्रकार के निर्जीव उपापचयी (metabolic) पदार्थ भी मिलते हैं। ये संचित पदार्थ (reserve material), जैसे-कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, तेल आदि, स्त्रावी पदार्थ (secretory material), जैसे .विकर, मकरन्द, वर्णक आदि तथा उत्सर्जी पदार्थ (exeretory material), जैसे-ऐल्केलॉइड, लेटेक्स, राल, टैनिन, ग्लूकोसाइड्स, कार्बनिक अम्ल, खनिज क्रिस्टल, गोंद व सुगन्धित तेल आदि होते हैं। केन्द्रक (Nucleus)-यह एक दोहरी केन्द्रक कला (nuclear membrane) से घिरा होता है। केन्द्रक के आधारीय पदार्थ केन्द्रकद्रव्य (nucleoplasm) मैं क्रोमैटिन तथा केन्द्रिक (nucleolus) पाए जाते हैं। केन्द्रक कोशिका की उपापचयी क्रियाओं का नियन्त्रण एवं नियमन करता है। केन्द्रक आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति के लिए उत्तरदायी होता है।

जन्तु कोशिका में सेन्ट्रोसोम (centrosome) तथा. वनस्पति कोशिका में लवक (plastid) मिलते हैं। जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति (cell wall) का अभाव होता है। जीव एककोशिकीय अथवा बहुकोशिकीय होते हैं। कोशिकाएँ आकृति (shape) में भिन्न हो सकती हैं जैसे चपेटी, घनाकार, बेलनाकार, तश्तरीनुमा, छड़ाकार, कॉमाकार, सर्पिलाकार तथा नाशपाती आदि के आकार की रन्ध्र को द्धार कोशिकाएँ वृक्काकार होती हैं। सामान्यतः कोशिका का आमाप (size) 0.2`mu` से 5.0`mu` तक होता है।

कोशिकांग के कार्य (Functions of Cell Organelles) -
1. माइटोकॉण्ड्यिा (Mitrochondria)-इसे कोशिका.का ऊर्जाघर (powerhouse) कहते हैं। इसमें भोज्य पदार्थों के जैव रासायनिक ऑक्सीकरण से जैविक कार्यों हेतु ऊर्जा मुक्त होती है।
2. राइबोसोम (Ribosome)-ये प्रोटीन संश्लेषण के केन्द्र होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) |34 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (II)) |16 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न ) |2 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-कोशिका - जीवन की इकाई -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. सामान्य पादप यूकैरियोटिक कोशिका का नामांकित चित्र बनाते हुए संक्षिप्त ...

    Text Solution

    |

  2. तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  3. रक्त की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  4. रक्त की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  5. राइबोसोम पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए

    Text Solution

    |

  6. लाइसोसोम पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए

    Text Solution

    |

  7. कोशिकाद्रव्य की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. हॉर्मोन्स के भौतिक तथा रासायनिक गुणो का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  9. परागकोष की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  10. गुणसूत्र की आकृतिक संरचना तथा इसके कार्यों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. कोशिका भित्ति की संरचना व कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |