Home
Class 11
BIOLOGY
कोशिका भित्ति की संरचना व कार्य लिखिए।...

कोशिका भित्ति की संरचना व कार्य लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोशिका भित्ति- कोशिका भित्ति पादप कोशिकाओं में मिलती है। यह सेलुलोस cellulose) की बनी होती है। कोशिका भित्ति जीवद्रव्य द्वारा स्रावित होती है। इसमें कभी-कभी हेमीसेलुलोस (hemicellulose) व लिग्निन (lignin) आदि भी मिलता है। कोशिका भित्ति के निम्नलिखित "तीन भाग होते हैं- (1) प्राथमिक भित्ति, (2) द्वितीयक भित्ति तथा (3) तृतीयक भित्ति
1. प्राथमिक भित्ति (Primary wall)-यह फाइब्रिल एवं माइक्रोफाइब्रिल (microfibril) की बनी होती है। परिपक्वता के साथ माइक्रोफाइब्रिल लम्बाई में व्यवस्थित हो जाते हैं। परिपक्व कोशिका में इसके भीतर की ओर द्वितीयक भित्ति बन जाती है। यह बहुत पतली होती है। दो संलग्न कोशिकाओं की प्राथमिक भित्तियाँ मध्य पटलिका द्वारा एक-दूसरे से पृथक् रहती हैं। 2. द्वितीयकाभित्ति (Secondary Wall)-यह प्राथमिक भित्ति पर लिग्निन, सुबेरिन, क्यूटिन, टेनिन, खनिज आदि पदार्थों के निक्षेपण (deposition) से बनती है। यह अपेक्षाकृत मोटी होती है। इसमें सामान्यतया तीन पर्ते (layers)-बाह्य (outer), मध्य (middle) तथा अन्त: (inner) मिलती हैं।

3. तृतीयक भित्ति (Tertiary wall)--यह द्वितीयक भित्ति के भीतर की ओर बनती है। यह भित्ति सभी कोशिकाओं में नहीं मिलती है। यह निष्क्रिय निर्जीव पदार्थों के निक्षेपण से बनती है। 4.मध्य पटलिका (Middle Lamella)-यह दो कोशिकाओं के मध्य सीमेण्ट का कार्य करती है। यह कैल्सियम येक्टेट से बनती है। सान्द्र अम्ल में यह घुल जाती है जिससे कोशिकाएँ पृथक् हो जाती हैं। कोशिका भित्ति की परासंरचना (Ultrastructure of Cell wall) परासूक्ष्मदर्शी से देखने पर पता चलता है कि कोशिका भित्ति फाइब्रिल (fibrils) की बनी होती है, जो विभिन्न लम्बाई व व्यास के होते हैं। इनका व्यास 100-200Å होता है। एक फाइबिल (fibril) 250 माइक्रोफाइबिल (microfibril) से बनता है। प्रत्येक माइक्रोफाइब्रिल 20 मिसेल. (micelle) का बनता है तथा प्रत्येक मिसेल में सेलुलोस अणुओं की 100 श्रृंखलाएँ होती हैं

कार्य (Functions) - कोशिका भित्ति का मुख्य कार्य कोशिका को दृढ़ता प्रदान करना है। पौधे में यह कंकाल तन्त्र का कार्य करती है। कोशिका भित्ति सजीव अवयवों से बनती है, परन्तु मृत होती है। यह कोशिका को आकार, दृढ़ता व सुरक्षा प्रदान करती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) |34 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (II)) |16 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न ) |2 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-कोशिका - जीवन की इकाई -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. सामान्य पादप यूकैरियोटिक कोशिका का नामांकित चित्र बनाते हुए संक्षिप्त ...

    Text Solution

    |

  2. तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये।

    Text Solution

    |

  3. रक्त की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  4. रक्त की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  5. राइबोसोम पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए

    Text Solution

    |

  6. लाइसोसोम पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए

    Text Solution

    |

  7. कोशिकाद्रव्य की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. हॉर्मोन्स के भौतिक तथा रासायनिक गुणो का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  9. परागकोष की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  10. गुणसूत्र की आकृतिक संरचना तथा इसके कार्यों का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. कोशिका भित्ति की संरचना व कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |