Home
Class 12
CHEMISTRY
आयरन ( लोहे ) के निष्कर्षण के दौरान वात्...

आयरन ( लोहे ) के निष्कर्षण के दौरान वात्या भट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली अभिक्रियाओं को लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वात्या भट्ठी में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाएँ—विभिन्न कटिबन्धों में निम्नलिखित अभिक्रियाएँ होती हैं-
(i) दहन कटिबन्ध (Combustion zone)-भट्ठी का वह निचला भाग जिसका ताप `1500-1600^@C` होता है, दहन कटिबन्ध कहलाता है। इस भाग में कार्बन का दहन होने के कारण CO व `CO_2` गैसें बनती हैं।
`C+O_2rarrCO_2," "DeltaH=-393` किलो जूल
गर्म `CO_2` गैस जब भट्ठी में ऊपर की ओर जाती है तब वह रक्त तप्त कोक (C) से अभिक्रिया करके कार्बन मोनोक्साइड (CO) गैस में परिवर्तित हो जाती है।
`CO_2+Coverset(1500^@C)rarr2COuarr," "DeltaH=+163.2` किलो जूल
(ii) गलन कटिबन्ध (Fusion zone)-भट्ठी में दहन कटिबन्ध से ठीक ऊपर का भाग जिसका ताप `1200-1300^@C` होता है, गलन कटिबन्ध कहलाता है। इसमें कार्बन तथा आयरन का मिश्रण पिघलता है अर्थात् मिश्रण में आयरन का गलन होता है क्योंकि मिश्रण का गलनांक, शुद्ध आयरन से कम होता है।
(iii) धातुमल कटिबन्ध (Slag zone)--भट्ठी का मध्य भाग जिसका ताप `800-1000^@C` होता है, धातुमल कटिबन्ध कहलाता है। इस भाग में चूने का पत्थर अपघटित होकर CaO व `CO_2` देता है। यह `CaO` अयस्क में विद्यमान आधात्री `SiO_2`से अभिक्रिया करके कैल्सियम सिलिकेट के रूप में धातुमल बनाता है
`underset"चुने का पत्थर"(CaCO_3)overset(800^@C)rarrunderset"कैल्सियम आक्साइड"(CaO)+CO_2uarr`
`underset"कैल्सियम आक्साइड आधात्री"(CaO+SiO_2)overset(1000^@C)rarrunderset"धातुमल"(CaSiO_3)`
(iv) अपचयन कटिबन्ध (Reductiorn zone)-भट्ठी के सबसे ऊपर का भाग जिसका ताप `400-800^@C` होता है, अपचयन कटिबन्ध कहलाता है। इस भाग में CO आयरन ऑक्साइड `(Fe_2O_3)` का धातु में अपचयन होता है।
`"(a) "3Fe_2O_3+COoverset(500^@C)rarr2Fe_3O_4+CO_2uarr`
`"(b) "Fe_3O_4+COoverset(600^@C)rarr3FeO+CO_2uarr`
`"(c) "FeO+COoverset(800^@C)rarrFe+CO_2uarr`
भट्ठी में नीचे की ओर जाता हुआ गर्म स्पंजी आयरन (spomgy iron) C0 के सम्पर्क में आता है जो कुछ CO को C व `CO_2` में अपघटित कर देता है। आयरन कार्बन को अवशोषित कर लेता है और कार्बन आयरन में मिल जाता है। इस अशुद्धि के कारण गलन कटिबन्ध में आयरन पिघल जाता है तथा गर्म गैसें निकास द्वार से बाहर निकल जाती हैं।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. आयरन ( लोहे ) के निष्कर्षण के दौरान वात्या भट्टी के विभिन्न क्षेत्रों ...

    Text Solution

    |

  2. पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए कि वर्षा ऋतु के दौरान पह...

    Text Solution

    |

  3. 47458 को 10 के घातांको के प्रयोग से विस्तारित रूप में लिखिए

    Text Solution

    |

  4. (8)/(9), (-13)/(3), (5)/(6) को सम हर वाली परिमेय संख्याओं के रूप में ल...

    Text Solution

    |

  5. देश विदेश में होने वाली घटना को संकलित करके उन्हें समाचार के रूप में स...

    Text Solution

    |

  6. देश विदेश में होने वाली घटना को संकलित करके उन्हें समाचार के रूप में स...

    Text Solution

    |

  7. सामान्य परिचय | जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत | जैव प्रौद्योगिकी के विभ...

    Text Solution

    |

  8. भोजन के रूप में पौधों के विभिन्न प्रकार

    Text Solution

    |

  9. दोहरान |वात्या भट्टी |कॉपर पाइराइट से तांबा प्राप्त करना |NCERT के मध्...

    Text Solution

    |