Home
Class 12
CHEMISTRY
"वर्णलेखिकी" पद का क्या अर्थ है?...

"वर्णलेखिकी" पद का क्या अर्थ है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वर्णलेखिकी (क्रोमैटोग्राफी) को मूल रूप से ग्रीक शब्द .Chroma. अर्थात् रंग तथा .graphy. अर्थात् लिखना से उद्धृत किया गया है। इस विधि को सबसे पहले रंगों को पृथक् करने में प्रयोग किया गया था। यह एक ऐसी विधि है जिसका प्रयोग उन विलेय पदार्थों को पृथक् करने में होता है जो एक ही प्रकार के विलायक में घुले होते है जैसे किसी डाई में उपस्थित विभिन्न रंगों के घटक। वर्तमान समय में वर्णलेखिकी पद का मूल अर्थ समाप्त हो गया है तथा यह विधि रंगीन या रंगहीन मिश्रण के घटकों के पृथक्करण, पहचान, शुद्धिकरण तथा गुणधर्मिता के निर्धारण में प्रयुक्त होती है।
Promotional Banner