Home
Class 12
CHEMISTRY
वर्णलेखिकी में स्थिर प्रावस्था के चयन मे...

वर्णलेखिकी में स्थिर प्रावस्था के चयन में क्या मापदण्ड अपनाए जाते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वर्णलेखिको विशेष रूप से अधिशोषण वर्णलेखिकी में, स्थिर प्रावस्था अधिशोषक (absorbent) होती है। अच्छे परिणामों के लिए उसे मापदण्डों का पालन करना चाहिए जो निम्नलिखित है-
(i) इसमें उच्च परन्तु वरणात्मक अधिशोषण क्षमता होनी चाहिए।
(ii) कण आकार में गोलाकार तथा एकसमान होने चाहिए।
(iii) अधिशोषक को क्षालन (olution) के लिए प्रयुक्त विलायकों से रासायनिक रूप से क्रियाशील नहीं होना चाहिए।
(iv) अधिशोषक को मिश्रण के घटकों से भी रासायनिक रूप से क्रियाशीलं नहीं होना चाहिए।
(v) अधिशोषक को विलेय घटक की न्यूनतम मात्रा के अनुसार होना चाहिए।
(vi) अधिशोषक को उत्प्रेरकीय रूप से अक्रिय तथा उदासीन पृष्ठ का होना चाहिए।
(vii) अधिशोषक सरलता से उपलब्ध होना चाहिए।
(viii) अधिशोषक पूर्णतया श्वेत होना चाहिए।
Promotional Banner