Home
Class 12
CHEMISTRY
कॉपर मैट को सिलिका की परत चढ़े हुए परिवर...

कॉपर मैट को सिलिका की परत चढ़े हुए परिवर्तकों में क्यों रखा जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कॉपर मैट `Cu_2S` तथा FeS से मिलकर बनता है। जब कॉपर मैट को सिलिका की परत चढ़े हुए परिवर्तक में लेकर इसमें गर्म वायु का तेज झोंका प्रवाहित किया जाता है, तब मैट में उपस्थित FeS फेरिक ऑक्साइड में परिवर्तित (ऑक्सीकृत) होकर सिलिका से संयोग करके `FeSiO_3` धातुमल बनाता है। `2FeS+3O_2rarrunderset"फेरिक आक्साइड"(2FeO)+2SO_2uarr`
`FeO+underset"सिलिका"(SiO_2)rarrunderset"धातुमल"(FeSiO_3)`
जब सम्पूर्ण लोहे को धातुमल के रूप में पृथक् कर लिया जाता है, तब कुछ `Cu_2S` ऑक्सीकरण के फलस्वरूप `Cu_2O` बनाता है जो अधिक `Cu_2S` के साथ अभिक्रिया करके कॉपर धातु बनाता है।
`2Cu_2S+3O_2rarr2Cu_2O+2SO_2uarr`
`2Cu_2O+Cu_2Srarr6Cudarr+SO_2uarr`
अत: कॉपर मैट को सिलिका की परत चढ़े हुए परिवर्तक में मैट में उपस्थित FeS को `FeSiO_3` धातुमल के रूप में हटाने के लिए रखा जाता है
Promotional Banner