Home
Class 12
CHEMISTRY
फ्लक्स (गालक) क्या है? किसी एक अम्लीय फ्...

फ्लक्स (गालक) क्या है? किसी एक अम्लीय फ्लक्स के बारे में लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गालक (Flux)--वे पदार्थ, जो अयस्क में पाए जाने वाले अगलनीय (infusible) अशुद्धियों से संयोग करके गलनीय धातुमल (slng) बनाते हैं, गालक कहलाते हैं। धातुमल, धातु से हल्का होने के कारण पिघली धातु के ऊपर एक अलग परत के रूप में तैरने लगता है जिसको पृथक् कर लेते हैं।
गालक के प्रकार-गालक दो प्रकार के होते हैं-
(1) अम्लीय गालक-वे गालर्क जो बेसिक अशुद्धियों को पृथक करने में सहायक होते हैं, अम्लीय गालक कहलाते है।
उदाहरणार्थ-कॉपर के निष्कर्षण में FeO बेसिक अशुद्धि को हटाने के लिए अम्लीय गालक `SiO_2` का प्रयोग किया जाता है। CaO भी एक बेसिक अशुद्धि है। इसे पृथक् करने के लिए भी `SiO_2` अम्लीय गालक का प्रयोग किया जाता है।
`underset"अशुद्धि"(FeO)+underset"अम्लीय गालक"(SiO_2)rarrunderset"फेरस सिलिकेट (धातुमल)"(FeSiO_3)`
`underset"बेसिक अशुद्धि"(CaO)+underset"अम्लीय गालक"(SiO_2)rarrunderset"धातुमल (कैल्सियम सिलिकेट)"(CaSiO_3)`
(2) क्षारीय गालक-वे गालक जो अम्लीय अशुद्धियों जैसे SiOS, PMO को धातुमल के रूप में दूर करते है क्षारीय गालक कहलाते हैं, जैसे-चूना।
`underset"क्षारीय गालक"(CaO)+underset"अशुद्धि"(SiO_2)rarrunderset"कैल्सियम सिलिकेट (धातुमल)"(CaSiO_3)`
Promotional Banner