Home
Class 12
CHEMISTRY
प्रगलन को एक उदाहरण द्वारा समझाइए।...

प्रगलन को एक उदाहरण द्वारा समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रगलन-अयस्क में विद्यमान अगलनीय अशुद्धियों को दूर करने हेतु उचित गालक मिलाकर मिश्रण को उच्च ताप पर गलाने की क्रिया प्रगलन (smelting) कहलाती है। इस क्रिया में अयस्क का गलित धातु में कोक द्वारा अपचयन हो जाता है अथवा धातुयुक्त पदार्थ पिघल जाता है। गालक अयस्क में उपस्थित अशुद्धियों से क्रिया करके धातुमल बनाता है जिसे अलग कर लेते हैं। दूसरे शब्दों में, कोक द्वारा अपचयन होता है तथा गालक द्वारा धातुमल बनता है। यह प्रक्रिया वात्या भट्ठी में की जाती है।
उदाहरण-काँपर पाइराइट से कॉपर का निष्कर्षण वात्या भट्ठी में प्रगलन द्वारा करने पर निम्नलिखित अभिक्रियाएँ होती हैं जिससे उपस्थित अगलनीय FeO अशुद्धि `FeSiO_3` के रूप में पृथक् हो जाती है।
`Cu_2O+FeSrarrCu_2Suarr+FeO`
`2FeS+3O_2rarr2FeO+2SO_2`
`FeO+SiO_2rarrunderset"धातुमल"(FeSiO_3)`
Promotional Banner