Home
Class 12
CHEMISTRY
शुद्ध ऐलुमिना का विद्युत अपघटन सम्भव नही...

शुद्ध ऐलुमिना का विद्युत अपघटन सम्भव नहीं है, क्यों? व्याख्या कीजिए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शुद्ध ऐलुमिना का विद्युत अपघटन निम्नलिखित दो कारणों से सम्भव नहीं है-
(1) शुद्ध ऐलुमिना विद्युत का कुचालक (bad conductor) है, अतः विद्युत धारा प्रवाहित करने पर इसका अपघटन नहीं होगा। इसको विद्युत सुचालक बनाने के लिए इसमें क्रायोलाइट मिलाया जाता है।
(2) शुद्ध ऐलुमिना का गलनांक `2050^@C` है, जबकि ऐलुमिनियम का क्वथनांक `1800^@C` है। अत: गलित ऐलुमिना प्राप्त होने के पूर्व ही धातु ऐलुमिनियम वाष्प में बदल जाएगी। शुद्ध ऐलुमिना का गलनांक कम करने के लिए (`900^@C` तक) इसमें क्रायोलाइट मिलाया जाता है, जो विद्युत-अपघट्य का भी कार्य करता है।
Promotional Banner