Home
Class 12
CHEMISTRY
लीचिंग (Leaching) क्या है? एक उदाहरण द्व...

लीचिंग (Leaching) क्या है? एक उदाहरण द्वारा समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लीचिंग (निक्षालन)-अयस्क के सान्द्रण की वह रासायनिक विधि, जिसमें अयस्क को अम्ल, क्षार या अन्य रसायन के साथ अभिकृत करते हैं जिससे अयस्क घुल जाता है तथा अशुद्धियाँ पीछे रह जाती हैं जिन्हें पृथक् कर देते हैं, लीचिंग निक्षालन कहलाती है। AI, Ag, Au आदि धातुओं के अयस्कों का सान्द्रण निक्षालन द्वारा किया जाता है। उदाहरण-चाँदी व सोने के धातुकर्म में सोडियम सायनाइड (NaCN) के तनु विलयन द्वारा वायु की उपस्थिति में धातु का निक्षालन किया जाता है। इसके पश्चात् प्रतिस्थापन अभिक्रिया द्वारा धातु प्राप्त कर ली जाती है।
`4Ag(s)+2H_2O+8NaCN+O_2rarr4Na[Ag(CN)_2]+4NaOH`
`2Na[Ag(CN)_2]+Znrarr2Agdarr+Na_2[Zn(CN)_4]`
Promotional Banner