Home
Class 12
CHEMISTRY
लोहे के उपयोग लिखिए।...

लोहे के उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लोहे के कुछ उपयोग निम्नलिखित हैं:-
(i) ढलवाँ लोहा जो कि लोहे का सबसे महत्त्वपूर्ण प्रकार है, इसका उपयोग स्टोवों, रेलवे स्लीपरों, गटर पाइपों तथा खिलौने आदि को ढालने में होता है।
(ii) इसका उपयोग पिटवाँ लोहे तथा इस्पात को बनाने में किया जाता है।
(iii) पिटवाँ लोहे का उपयोग लंगरों, तारों, बोल्टों, चेनों तथा कृषि उपयोगी उपकरणों के बनाने में किया जाता है।
(iv) स्टील (इस्पात) के अनेक उपयोग हैं। जब लोहे में दूसरी धातुएँ मिलाई जाती है तो मिश्रधातु स्टील प्राप्त होती है।
(v) निकिल-इस्पात का उपयोग, रस्से बनाने, स्वचालित वाहनों तथा हवाई जहाजों के हिस्से, लोलक, मापक फीतों, कटाई के औजारों तथा सन्दलन मशीनों के बनाने में और स्टेनलेस स्टील का उपयोग साइकिलों, स्वचालित वाहनों, बरतनों तथा पेनों इत्यादि में किया जाता है।
Promotional Banner