Home
Class 12
CHEMISTRY
ट्राइहैलाइडों से पेन्टाहैलाइड अधिक सहसंय...

ट्राइहैलाइडों से पेन्टाहैलाइड अधिक सहसंयोजी क्यों होते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नाइट्रोजन परिवार (वर्ग-15) के तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास `ns^2p^3` होता है। अक्रिय-युग्म प्रभाव के कारण, आबन्ध निर्माण के लिए संयोजी p-इलेक्ट्रॉन सरलता से मुक्त नहीं हो पाते हैं। इसका अर्थ है कि तत्व संयोजी इलेक्ट्रॉनों को मुक्त करके त्रिसंयोजी धनायन `(E^(3+))` बना सकते हैं जबकि पंचसंयोजी धनायन `(E^(5+))` बनाना उनके लिए कठिन होता है। इन परिस्थितियों में, यदि सभी पाँच संयोजी इलेक्ट्रॉन आबन्ध निर्माण में भाग लेते हैं, तो यौगिक पंचसंयोजकता,प्रदर्शित करेगा अथवा +5 ऑक्सीकरण अवस्था सहसंयोजी प्रकृति की होती है। ऐसा विशेष रूप से परिवार के उच्च सदस्यों, Sb, Bi आदि की स्थिति में होता है जहाँ अक्रिय-युग्म प्रभाव अत्यधिक प्रभावी होता है।
Promotional Banner