Home
Class 12
CHEMISTRY
समुद्र कुछ हैलोजेन का मुख्य स्रोत है। टि...

समुद्र कुछ हैलोजेन का मुख्य स्रोत है। टिप्पणी कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समुद्र जल में मैग्नीशियम, कैल्सियम, सोडियम तथा पोटैशियम के क्लोराइड, ब्रोमाइड तथा आयोडाइड पाए जाते हैं जिनमें सोडियम क्लोराइड (द्रव्यमान अनुसार 2.5%) प्रमुख है। समुद्री जमाव में सोडियम क्लोराइड तथा कार्नेलाइट `[KCI.MgCl_2 . 6H_2O]`. प्रमुख होते हैं। कुछ समुद्री जीवधारियों के तन्त्र में आयोडीन पायी जाती है। कुछ समुद्री खरपतवारों (लेमिनेरिया प्रजाति) में 0.5% आयोडीन तथा चिली साल्टपीटर में 0.2% सोडियम आयोडेट होता है।
Promotional Banner