Home
Class 12
CHEMISTRY
वर्ग 15 के तत्वों के सामान्य गुणधर्मों क...

वर्ग 15 के तत्वों के सामान्य गुणधर्मों की उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्था, परमाण्विक आकार, आयनन एन्थैल्पी तथा विद्युत-ऋणात्मकता के सन्दर्भ में विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वर्ग 15 (नाइट्रोजन परिवार) के तत्वों के सामान्य गुणधर्म -
(1) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (Electronic configuration)-इन तत्वों के संयोजी कोश का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास `ns^2 np^3` होता है। इनमें s-कक्षक पूर्णतया भरे हुए तथा p-कक्षक अर्द्धपूरित होते हैं, जो इनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास को अधिक स्थायी बनाते हैं। (2) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ (Oxidation states)-इन तत्वों की सामान्य ऑक्सीकरण अवस्थाएँ -3,+3 तथा+5 हैं। तत्वों द्वारा-3 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करने की प्रवृत्ति वर्ग में नीचे जाने पर परमाणु आकार तथा धात्विक गुण बढ़ने के कारण घटती है। वस्तुत: अन्तिम तत्व बिस्मथ कठिनता से-3 ऑक्सीकरण अवस्था में यौगिक बनाता है। ऑक्सीकरण अवस्था +5 का स्थायित्व वर्ग में नीचे जाने पर घटता है। इस अवस्था में केवल Bi(V) का योगिक `BiF_5` ज्ञात है। ऑक्सीकरण अवस्था+5 तथा ऑक्सीकरण अवस्था +3 का स्थायित्व वर्ग में नीचे जाने पर क्रमशः घटता तथा बढ़ता है (अक्रिय युग्म प्रभाव)। नाइट्रोजन +1,+2+4 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित करता है, जबकि यह ऑक्सीजन के साथ अभिकृत होता है। फॉस्फोरस कुछ ऑक्सोअम्लों में +1 तथा +4 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित करता है। (3) परमाणु आकार (Atomic size)-समूह में नीचे जाने पर सहसंयोजी तथा आयनिक त्रिज्याएँ बढ़ती हैं। N से P तक सहसंयोजी त्रिज्याओं में पर्याप्त वृद्धि होती है, जबकि As से Bi तक सहसंयोजी त्रिज्याओं में सूक्ष्म वृद्धि प्रेक्षित होती है। यह भारी सदस्यों में पूर्णतया भरे हुए d तथा f-कक्षकों की उपस्थिति के कारण होता है। (4) आयनन एन्थैल्पी (Ionisation enthalpy)-वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर आयनन एन्थैल्पी में परमाणु आकार में क्रमिक वृद्धि के कारण कमी आती है। इस प्रकार अधिक स्थायी अर्द्धपूरित p कक्षक के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास तथा छोटे आकार के कारण वर्ग 15 के तत्वों की आयनन एन्थैल्पी के मान वर्ग 14 के तत्वों से सम्बन्धित आवों में अधिक होते हैं। आयनन एन्थैल्पी का उत्तरोत्तर बढ़ता क्रम निम्नवत् है -
`Delta_i H_1 lt Delta_i H_2 lt Delta_i H_3`
(5) विद्युत-ऋणात्मकता (Electronegativity)-किसी समूह में नीचे जाने पर परमाणु आकार बढ़ने के साथ विद्युत-ऋणात्मकता सामान्यत: घटती है। यद्यपि भारी तत्वों में इस प्रकार का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. वर्ग 15 के तत्वों के सामान्य गुणधर्मों की उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑ...

    Text Solution

    |

  2. सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अवस्थाएं

    Text Solution

    |

  3. P ब्लॉक के तत्व (वर्ग 16)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब...

    Text Solution

    |

  4. सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अवस्थाएं

    Text Solution

    |

  5. (वर्ग 15)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अव...

    Text Solution

    |

  6. नाइट्रोजन के योगिक अमोनिया और नाइट्रिक अम्ल का विरचन तथा गुणधर्म| (वर्...

    Text Solution

    |

  7. (वर्ग 18)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास,  उपलब्धता ऑक्सीकरण अ...

    Text Solution

    |

  8. (वर्ग 17)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अव...

    Text Solution

    |

  9. (वर्ग 18)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अव...

    Text Solution

    |