वर्ग 15 (नाइट्रोजन परिवार) के तत्वों की रासायनिक क्रियाशीलता की प्रवृत्ति
(1) हाइड्राइड (Hydrides)-वर्ग 15 के सभी तत्व `MH_3` तथा `MH_4` प्रकार के हाइड्राइड बनाते हैं। (M = N, P,As, Sb, Bi)
(i) क्षारीय गुण (Basic character)--हाइड्राइडों के क्षारीय गुण उनके आकार बढ़ने अर्थात् इलेक्ट्रॉन घनत्व घटने के साथ घटते हैं।
(ii) ऊष्मीय स्थायित्व (Thermal stability)-वर्ग में नीचे जाने पर हाइड्राइडों का ऊष्मीय स्थायित्व घटता है क्योंकि परमाणु आकार बढ़ता है जिससे बन्ध लम्बाई (M-H) बढ़ती है। (iii) अपचायक गुण (Reducing character)-यह वर्ग में नीचे जाने पर बढ़ता है क्योंकि स्थायित्व घटता है। `NH_3` के अतिरिक्त सभी प्रबल अपचायक होते हैं। (iv) क्वथनांक (Boiling point)`-NH_3` का क्वथनांक हाइड्रोजन आबन्ध के कारण `PH_3` से अधिक होता है। क्वथनांक `PH_3` से आगे जाने पर बढ़ते हैं क्योंकि आण्विक द्रव्यमान बढ़ने के कारण वान्डरवाल्स बलों में वृद्धि होती है।
निर्माण की अभिक्रियाएँ -
(ii) पेन्टाहैलाइड (Pentahalides)-P, As तथा Sb सूत्र MCI के पेन्टाहैलाइड बनाते हैं। N पेन्टाहैलाइंड नहीं बनाता है क्योंकि इलेक्ट्रॉन के उत्तेजन के लिए d-कक्षक अनुपस्थित होते हैं। Bi अक्रिय-युग्म प्रभाव के कारण पेन्टाहैलाइड बनाता। पेन्टाक्लोराइड़ों में `sp^3` संकरण होता है तथा इनकी संरचना त्रिकोणीय द्विपिरैमिडी होती है। (3) ऑक्साइड (Oxides)-ये ऑक्सीजन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़कर अधिक संख्या में ऑक्साइड बनाते हैं। नाइटोजन के ऑक्साइड (Oxides of nitrogen) नाइटोजन ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके कई प्रकार के ऑक्साइड बनाता है। इनका, संक्षिप्त वर्णन अग्रांकित रूप में तालिकाबद्ध है -
