Home
Class 12
CHEMISTRY
R3P = O पाया जाता है जबकि R3N = O नही...

`R_3P = O` पाया जाता है जबकि `R_3N = O` नहीं, क्यों (R= ऐल्किल समूह)?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नाइट्रोजन d-कक्षकों की अनुपस्थिति के कारण `ppi. dpi` बहुल बन्ध नहीं बना सकता है। अत: नाइट्रोजन अपनी सहसंयोजकता चार से आगे विस्तारित नहीं कर सकता, परन्तु `R_3N=O` में नाइट्रोजन की सहसंयोजकता 5 है, इसलिए यौगिक `R_3N=O` नहीं पाया जाता है। दूसरी ओर फॉस्फोरस d-कक्षकों की उपस्थिति के कारण `Ppi-dpi` बहुल बन्ध बनाता है तथा यह अपनी सहसंयोजकता को 4 से आगे भी विस्तारित कर सकता है, इसलिए फॉस्फोरस `R_3P=o` यौगिक बनाता है जिसमें फॉस्फोरस की सहसंयोजकता 5 है।
Promotional Banner