Home
Class 12
CHEMISTRY
O,S,Se, Te तथा Po को इलेक्ट्रॉनिक विन्या...

O,S,Se, Te तथा Po को इलेक्ट्रॉनिक विन्यास,ऑक्सीकरण अवस्था तथा हाइड्राइड निर्माण के सन्दर्भ में आवर्त सारणी के एक ही वर्ग में रखने का तर्क दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वर्ग-16 (ऑक्सीजन परिवार) के तत्वों के सामान्य गुणधर्म
(1) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (Electronic configuration)-इन सभी तत्वों का संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनिक विन्यास समान, `ns^2 np^4` (n= 2 से 6 तक) होता है। इससे इन तत्वों को आवर्त सारणी के वर्ग 16 में रखा जाना चरितार्थ होता है।

(2) ऑक्सीकरण अवस्था (Oxidation state) इन्हें समीपवर्ती अक्रिय गैस विन्यास प्राप्त करने के लिए अर्थात् द्विऋणात्मक आयन बनाने के लिए दो अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनों की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए इन तत्वों की न्यूनतम ऑक्सीकरण अवस्था -2 होनी चाहिए। ऑक्सीजन विशिष्ट रूप से तथा सल्फर कुछ मात्रा में विद्युत-ऋणात्मक होने के कारण -2 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते हैं। इस वर्ग के अन्य तत्व, O तथा S, से अधिक विद्यत-ऋणात्मक होने के कारण ऋणात्मक ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित नहीं करते हैं। चूँकि इन तत्वों के संयोजी कोश में 6 इलेक्ट्रॉन होते हैं, इसलिए ये तत्व अधिकतम +6 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित नहीं करते हैं। हैं। इन तत्वों द्वारा प्रदर्शित अन्य धनात्मक ऑक्सीकरण अवस्थाएँ +2 तथा +4 हैं। यद्यपि ऑक्सीजन d-कक्षकों की अनुपस्थिति के कारण +4 तथा +6 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित नहीं करता अतः न्यूनतम तथा अधिकतम ऑक्सीकरण अवस्थाओं के आधार पर इन तत्वों को समान वर्ग अर्थात् वर्ग 16 में रखा जाना पूर्णतया तर्कसंगत है। (3) हाइड्राइडों का निर्माण (Formation of hydrides) सभी तत्व अपने संयोजी इलेक्ट्रॉनों में से दो इलेक्ट्रॉनों की हाइड्रोजन के 1s-कक्षक के साथ सहभागिता करके अपने-अपने अष्टक पूर्ण कर लेते हैं तथा सामान्य सूत्र `EH_2` के हाइड्राइड बनाते हैं, जैसे- `H_2O, H_2S,H_2Se,H_2Te` तथा `H_2Po` , इसलिए सामान्य सूत्र `EH_2` वाले हाइड्राइड बनाने के आधार पर इन तत्वों को समान वर्ग अर्थात् वर्ग 16 में रखा जाना पूर्णतया तर्कसंगत है
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. O,S,Se, Te तथा Po को इलेक्ट्रॉनिक विन्यास,ऑक्सीकरण अवस्था तथा हाइड्राइ...

    Text Solution

    |

  2. सममित तथा विषम सममित आव्यूह | किसी वर्ग आव्यूह का एक सममित तथा एक विषम...

    Text Solution

    |

  3. एक तत्वों (Z=114) का हाल ही में आविष्कार हुआ हैं। यह निम्न में से किस ...

    Text Solution

    |

  4. सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अवस्थाएं

    Text Solution

    |

  5. P ब्लॉक के तत्व (वर्ग 16)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब...

    Text Solution

    |

  6. सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अवस्थाएं

    Text Solution

    |

  7. (वर्ग 15)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, उपलब्धता ऑक्सीकरण अव...

    Text Solution

    |

  8. नाइट्रोजन के योगिक अमोनिया और नाइट्रिक अम्ल का विरचन तथा गुणधर्म| (वर्...

    Text Solution

    |

  9. (वर्ग 18)-सामान्य परिचय तथा इलेक्ट्रॉनिक विन्यास,  उपलब्धता ऑक्सीकरण अ...

    Text Solution

    |