Home
Class 12
CHEMISTRY
क्यों डाइऑक्सीजन एक गैस है, जबकि सल्फर ए...

क्यों डाइऑक्सीजन एक गैस है, जबकि सल्फर एक ठोस है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts


ऑक्सीजन `ppi - p pi` बहुल बन्ध बनाता है। छोटे आकार तथा उच्च विद्युत-ऋणात्मकता के कारण ऑक्सीजन द्विपरमाणुक अणु `(O_2)` के रूप में पाया जाता है। ये अणु परस्पर दुर्बल वाण्डरवाल्स आकर्षण बलों द्वारा जुड़े रहते हैं जो कमरे के ताप पर अणुओं के संघट्टों द्वारा सरलता से हट जाते हैं। अत: `O_2` कमरे के ताप पर एक गैस होती है। , सल्फर अपने विशाल आकार तथा कम विद्युत-ऋणात्मकता के कारण `ppi - p pi` बहुल बन्ध नहीं बनाता है, अपितु यह S - S एकल बन्ध बनाते हैं। पुनः O - O एकल बन्धों से अधिक प्रबल S S बन्धों के कारण सल्फर में शृंखलन का गुण ऑक्सीजन से अधिक होता है। अतः सल्फर शृंखलन की उच्च प्रवृत्ति तथा `ppi - ppi` बहुल बन्ध बनाने की अल्प प्रवृत्ति के कारण अष्टपरमाणुक अणु `(S_8)` बनाता है जिसकी-संकुचित वलय संरचना (puckered ring structure) होती है | विशाल आकार के कारण `S_8` अणुओं को परस्पर बाँधे रखने वाले आकर्षण बल पर्याप्त प्रबल होते हैं जिन्हें कमरे के ताप पर अणुओं के संघट्टों द्वारा नहीं हटाया जा सकता है। अतः सल्फर कमरे के ताप पर एक ठोस होता है।
Promotional Banner