Home
Class 12
CHEMISTRY
यदि O to O^- तथा O to O^(2-) के इलेक्ट...

यदि `O to O^-` तथा `O to O^(2-)` के इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी मान पता हों, जो क्रमशः 141 तथा 702 किलोजूल `"मोल"^(-1)` हैं तो आप कैसे स्पष्ट कर सकते हैं कि `O^(2-)` स्पीशीज वाले ऑक्साइड अधिक बनते हैं न कि `O^-` वाले?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी यौगिक की जालक ऊर्जा (lattice energy) जितनी अधिक होती है, उसका स्थायित्व भी उतना ही अधिक होता है। अन्य शब्दों में, किसी आयनिक यौगिक का स्थायित्व उसकी जालक ऊर्जा पर निर्भर करता है। जालक ऊर्जा, किसी आयन के आवेश के समानुपाती होती है। जब एक धातु ऑक्सीजन से संयोग करती है, तब `O^(2-)` स्पीशीज युक्त ऑक्साइड की जालक ऊर्जा `O^-` आयन युक्त ऑक्साइड से बहुत अधिक होती है। अतः `O^(2-)` स्पीशीज युक्त ऑक्साइड, `O^-` स्पीशीज युक्त ऑक्साइंड से अधिक स्थायी होते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि `O^(2-)` स्पीशीज वाले ऑक्साइड अधिक बनते हैं न कि `O^-` वाले।
Promotional Banner