Home
Class 12
CHEMISTRY
SO2 किस प्रकार से एक वायु प्रदूषक है?...

`SO_2` किस प्रकार से एक वायु प्रदूषक है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सल्फर डाइऑक्साइड का प्रमुख प्रभाव श्वास-तन्त्र पर पड़ता है। इससे जलन उत्पन्न होती है तथा वायु-मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। प्राय: 5 ppm `SO_2` स्तर पर हमें जलन अनुभव होने लगती है। `SO_2` के कारण अत्यन्त विषम परिस्थिति तब उत्पन्न होती है, जबकि इसे धुएँ के साथ श्वसित कर लिया जाता है। So, पौधों के लिए भी हानिकारक है। `SO_2` गैस के अल्प स्तर (0.03ppm) में रहने पर भी पत्तियों के ऊतक नष्ट हो जाते है तथा पत्तियों के किनारों को क्षति पहुँचाती है। `SO_2` के कारण अम्ल वर्षा होती है जो पौधों के साथ-साथ नदियों, तालाबों में रहने वाले जलचरों तथा इमारतों के लिए भी हानिकारक सिद्ध होती है।
Promotional Banner