Home
Class 12
CHEMISTRY
शुद्ध ओजोन किस प्रकार प्राप्त करते हैं? ...

शुद्ध ओजोन किस प्रकार प्राप्त करते हैं? `SnCl_2` ,अम्लीय `FeSO_4` और KI के विलयन के साथ इसकी अभिक्रियाएँ लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रयोगशाला विधि (Laboratory method)-प्रयोगशाला में ओजोन ऑक्सीजन के नीरव विद्युत विसर्जन (silent electric discharge) विधि द्वारा प्राप्त की जाती है।
`3O_2 to 2O_3 uarr`
यह अभिक्रिया उत्क्रमणीय तथा ऊष्माशोषी है -
`3O_2 iff 2O_3 , Delta H = 69` किलोकैलोरी
अत: `O_3` का निर्माण करने हेतु उच्च ताप की आवश्यकता होगी। नीरव विद्युत विसर्जन के लिए. सीमेन्स का ओजोनाइजर या ब्रॉडी का ओजोनाइजर प्रयोग किया जाता है।
(1) सीमेन्स का ओजोनाइजर (Siemens ozonizer)-दो विभिन्न समकेन्द्रीय शीशे की नलियाँ, जिनका एक सिरा बन्द होता है और उनकी बाहरी नली की बाहरी तथा भीतरी नली की भीतरी सतह पर टीन का पत्तर लगा होता है, ओजोनाइजर का कार्य करती हैं। टिन के पत्तर प्रेरण कुण्डली के दोनों ध्रवों से जुड़े होते हैं। इन नलियों में `0^@C` पर धीरे-धीरे शुष्क ऑक्सीजन भेजने पर ऑक्सीजन नीरव विद्युत विसर्जन से ओजोन में बदल जाती है। इस प्रकार प्राप्त गैस में 15% ओजोन होती है और शेष अपरिवर्तित ऑक्सीजन होती है

(2) ब्रॉडी का ओजोनाइजर (Brodie.s ozonizer) यह एक U के आकार की नली का बना होता है जिसका एक काफी चौड़ा होता है। इस सिरे में एक पतली परखनली को डालकर ऊपर वाले भाग को बन्द कर दिया जाता है। परखनली में तनु `H_2SO_4` भरा होता है और उसमें एक प्लैटिनम का तार लटका देते हैं। सारे उपकरण को तनु `H_2SO_4` में रखते हैं। इस बर्तन में भी एक प्लैटिनम का तार लटका देते हैं। प्लैटिनम के दोनों इलेक्ट्रोडों को चित्रानुसार प्रेरण कुण्डली से जोड़ देते हैं। नली में शुष्क ऑक्सीजन प्रवाहित करते हैं जिससे 25% ओजोन प्राप्त होती है

ओजोन प्राप्त करना-उपर्युक्त विधि से प्राप्त ओजोन में ऑक्सीजन मिली होती है। अतः शुद्ध ओजोन प्राप्त करने के लिए इसका शोधन अति आवश्यक है। ओजोन और ऑक्सीजन के मिश्रण को द्रव ऑक्सीजन में डूबी हुई एक नली में प्रवाहित करते हैं जिससे एक गहरे नीले रंग का द्रव प्राप्त हो जाता है। इस गहरे नीले रंग के द्रव को वाष्पित करने पर ऑक्सीजन (क्वथनांक `-183^@C`) जो ओजोन से अधिक वाष्पशील होती है, पहले निकल जाती है और ओजोन (क्वथनांक -`112^@C`) बच जाती है। इसे वाष्पित करके गहरे नीले रंग की शुद्ध गैसीय ओजोन प्राप्त की जाती है।
Promotional Banner