Home
Class 12
CHEMISTRY
हेजेनक्लेवर विधि द्वारा ब्लीचिंग पाउडर क...

हेजेनक्लेवर विधि द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का निर्माण कैसे करेंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विरंजक चूर्ण-कैल्सियम क्लोरो हाइपोक्लोराइट या क्लोराइट ऑफ लाइम को विरंजक चूर्ण या ब्लीचिंग चूर्ण कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र `CaOCl_2` है।
विरंजक चूर्ण को बनाने की विधि निम्नलिखित है -
हेसेनक्लेवर विधि-इस विधि से शुष्क बुझा हुआ चूना क्लोरीन से अच्छी तरह से अभिक्रिया करता है। उपकरण में लम्बे बेलनाकार सिलिण्डर एक-दूसरे के ऊपर लगे रहते हैं और इन सिलिण्डरों में पंखे लगे रहते हैं। इनको पेटी लगाकर घुमाया जाता है। ऊपर हॉपर में बुझे हुए चूने का चूर्ण डालते हैं। यह घूमते हुए सिलिण्डरों से होता हुआ नीचे की ओर आता है। नीचे की ओर से क्लोरीन प्रवाहित की जाती है। क्लोरीन बुझे हुए चूने में अवशोषित होकर विरंजक चूर्ण बनता है, जिसको नीचे से पृथक् कर लेते हैं।
Promotional Banner