Home
Class 12
CHEMISTRY
अन्तराहैलोजेन यौगिक क्या हैं? उदाहरण द्व...

अन्तराहैलोजेन यौगिक क्या हैं? उदाहरण द्वारा समझाइए। `AB` प्रकार के क्लोरीन तथा फ्लुओरीन के अन्तराहैलोजेन यौगिक बनाने का रासायनिक समीकरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अन्तराहैलोजेन यौगिक - जब दो भिन्न-भिन्न हैलोजेन मिलकर द्विअंगी सहसंयोजक यौगिक (binary covalent compounds) बनाते हैं, तो उन्हें अन्तराहैलोजेन यौगिक कहते हैं। विभिन्न हैलोजेनों की विद्युत-ऋणात्मकता के अन्तर के कारण ये यौगिक बनते हैं। अन्तराहैलोजेन यौगिकों को `AB_n` सामान्य सूत्र द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है, जहाँ A = बड़े आकार का कम ऋण-विद्युती हैलोजेन, B= छोटे आकार का अधिक ऋण-विद्युती हैलोजेन तथा n - 1, 3, 5 व 7 होता है। यहाँ । केन्द्रीय हैलोजेन परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ हैं, जो क्रमश: +1,+3+5 व +7 हो सकती हैं। इन यौगिकों मे A हैलोजेन की ऑक्सीकरण अवस्था के आधार पर अन्तरोहैलोजेन यौगिकों को चार श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है।
` (i) AB (ii) AB_3 (iii) AB_5 (iv) AB_7`
विभिन्न प्रकार के अन्तराहैलोजेन यौगिकों का निर्माण हैलोजेन A व B के आकार पर निर्भर करता है। यदि A हैलोजेन परमाणु का आकार बढ़ता है तो वह अधिक संख्या के B हैलोजेन परमाणुओं को अपने चारों और समायोजित कर सकता है, जिससे A हैलोजेन की समन्वय संख्या (coordination number) बढ़ जाती है। B हैलोजेन परमाणु का आकार घटने पर भी A की समन्वय संख्या बढ़ती है, अर्थात् जैसे-जैसे A व B हैलोजेन तत्वों की त्रिज्याओं का अनुपात बढ़ता जाता है प्रति अणु परमाणुओं की संख्या बढ़ती जाती है। उदाहरणार्थ- क्लोरीन केन्द्रीय परमाणु के साथ कम फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं, जबकि आयोडीन के साथ अधिक फ्लुओराइड परमाणु संयुक्त होते हैं। कई बार केन्द्रीय हैलोजेन परमाणु A की समन्वय संख्या इस बात पर भी निर्भर करती है कि यौगिक बनाने के लिए दोनों हैलोजेनों की कितनी-कितनी मात्रा लेकर अभिक्रिया करायी गई। उदाहरणार्थ-परमाण्वीय आकार के आधार पर `CIF_3` यौगिक बन सकता है किन्तु यदि प्रति क्लोरीन परमाणु तीन फ्लुओरीन परमाणु उपलब्ध न हों तो CIF ही बनेगा।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. अन्तराहैलोजेन यौगिक क्या हैं? उदाहरण द्वारा समझाइए। AB प्रकार के क्लो...

    Text Solution

    |

  2. सरल आयनिक यौगिकों की संरचनायें ||Ab प्रकार के आयनिक यौगिक

    Text Solution

    |

  3. भूमिका || द्विघात समीकरण || उदाहरण || द्विघात समीकरण के प्रकार

    Text Solution

    |

  4. आव्यूह के व्युत्क्रम द्वारा रैखिक समीकरण निकाय का हल | उदाहरण

    Text Solution

    |

  5. रासायनिक अभिक्रिया | रासायनिक समीकरण लिखना | रासायनिक अभिक्रिया के प्र...

    Text Solution

    |

  6. भूमिका || द्विघात समीकरण || उदाहरण || द्विघात समीकरण के प्रकार

    Text Solution

    |

  7. कार्बनिक यौगिक के रासायनिक गुणधर्म

    Text Solution

    |

  8. आव्यूह के व्युत्क्रम द्वारा रैखिक समीकरण निकाय का हल | उदाहरण

    Text Solution

    |

  9. बेरेलियम का असंव्यवहार | कैल्शियम के यौगिक

    Text Solution

    |