Home
Class 12
CHEMISTRY
होम्ज सिग्नल (Holmes signal) में किस गैस...

होम्ज सिग्नल (Holmes signal) में किस गैस का प्रयोग किया जाता है और कैसे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फॉस्फीन समुद्री यात्राओं में होम्ज सिग्नल नामक संकेत के लिए प्रयुक्त होती है। इस कार्य के लिए कैल्सियम फॉस्फाइड व कैल्सियम कार्बाइड से भरे हुए डिब्बे छेद करके समुद्र में डाल दिए जाते हैं। जल के सम्पर्क में आने पर फॉस्फीन तथा ऐसीटिलीन दोनों ही साथ-साथ बनती हैं।
`Ca_3P_2 + 6H_2O to 3Ca(OH)_2 + 2PH_3 uarr`
`CaC_2 + 2H_2O to Ca(OH)_2 + C_2H_2 uarr`
फॉस्फीन शीघ्र ज्वलनशील होने के कारण ऐसीटिलीन को जला देती है जिससे प्रकाश उत्पन्न होता है तथा दूर से ऐसा लगता है कि समुद्र में आग लग रही है। इस प्रकार से सूचना समुद्री जहाज चालकों को मिल जाती है।
Promotional Banner