Home
Class 12
CHEMISTRY
अम्लराज क्या है? यह प्लैटिनम से किस प्रक...

अम्लराज क्या है? यह प्लैटिनम से किस प्रकार क्रिया करता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) सधूम नाइट्रिक अम्ल-वह नाइट्रिक अम्ल जिसमें नाइट्रोजन के ऑक्साइड (NO तथा `NO_2` ) घुले रहते हैं, सधूम नाइट्रिक अम्ल कहलाता है।
(ii) अम्लराज (ऐक्वारेजिया)-3 भाग सान्द्र HCI तथा 1 भाग सान्द्र `HNO_3` को परस्पर मिलाने से बने मिश्रण को अम्लराज कहते हैं। अम्लराज एक प्रबल ऑक्सीकारक है और लगभग सभी धातुओं से अभिक्रिया करता है। यह सभी उत्कृष्ट धातुओं (Au, Pt आदि) को घोल लेता है। अम्लराज नवजात क्लोरीन तथा नाइट्रोसिल क्लोराइड मुक्त करता है जिसके कारण यह बहुत अभिक्रियाशील होता है।
Promotional Banner