Home
Class 12
CHEMISTRY
Xe के यौगिकों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लि...

Xe के यौगिकों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बार्टलेट ने सन् 1962 में बताया कि ऑक्सीजन अणु की आयनन एन्थैल्पी Xe की आयनन एन्थैल्पी के समान होती है। उन्होंने पाया कि `O_2` अणु से एक इलेक्ट्रॉन हटाया जाना सम्भव है, फलस्वरूप एक नारंगी-पीले रंग का आयनिक ठोस प्राप्त होता है। इसका सूत्र `O_2^+ [P+F_6]^-` दिया गया, परन्तु वास्तव में यहाँ एक से अधिक उत्पादों का निर्माण होता है। अतः डाइऑक्सीजनील (dioxygenyl) धनायन `(O_2^+)` का आकार `Xe^+` आयन के समान होना चाहिए। अत: संगत यौगिकों की जालक ऊर्जा भी लगभग समान होती है। इन समानताओं के आधार पर बार्टलेट के द्वारा Xe व `P+ F_6` को गि किया जिसका सूत्र `Xe^+ [PtF_6]` दिया। इसके पश्चात् Xe के अनेकों यौगिक बनाने का प्रयास किया गया जिससे जीनॉन के फ्लुओराइड, ऑक्सीफ्लुओराइड एवं ऑक्साइड बनाए गये। Xe के प्रमुख यौगिक `XeF_2, XeF_4, XeF_6, XeO_3, XeOF_2, XeOF_4, XeO_2F_2, XeO_6,Na_4XeO_6, XeO_3F_2` आदि। `XeF_2, XeF_4` व `XeF_6` सफेद क्रिस्टलीय ठोस हैं। इनमें `XeF_2` की संरचना रेखीय, `XeF_4` की समतलीय और `XeF_6` की विकृत अष्टफलकीय है। `XeO_2F_2` की संरचना सी-सॉ (Sea-Saw), `XeOF_6` की वर्ग-पिरैमिडी, `XeO_3` की पिरैमिडी और `XeO_4` की चतुष्फलकीय है। ये सभी सहसंयोजी यौगिक हैं।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. Xe के यौगिकों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। जापान की शालीनता...

    Text Solution

    |

  3. नीचे लिखे विषयों पर लगभग ६० शब्दों में टिप्पणी लिखिए। लेखक और पुस्तक व...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित विषयो पर टिप्पणियाँ लिखिए । अहिंसा के सिद्धांत ।

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित विषयो पर निबंध लिखिए कम्प्यूटर : एक वरदान

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित विषयो पर निबंध लिखिए एक घायल सैनिक की आत्मकथा

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित विषयो पर निबंध लिखिए भ्रष्टाचार के बढ़ते कदम

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्य...

    Text Solution

    |