Home
Class 11
PHYSICS
ऊष्मा प्रवाह की दिशा के लम्बवत् स्थित ती...

ऊष्मा प्रवाह की दिशा के लम्बवत् स्थित तीन समतापी पृष्ठों (isothermal surfaces) के ताप क्रमशः `253^(@)C, 248^(@)C` व `243^(@)C` हैं। इनकी ऊष्मा स्रोत से दूरियाँ क्रमशः 10 सेमी, 14 सेमी व 16 सेमी हैं। पहले व दूसरे पृष्ठों के बीच तथा दूसरे व तीसरे पृष्ठों के बीच ताप प्रवणताएँ (temperature gradients) ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पहले व दूसरे दो पृष्ठों के बीच दूरी, `Deltax = 14` सेमी – 10 सेमी = 4 सेमी = 0.04 मीटर
तथा तापान्तर `Delta theta = 248^(@)C-253^(@) C = -5^(@)C`
अतः इनके बीच ताप प्रवणता
`(Deltatheta)/(Deltax)= (-5^(@)C)/(0.04)= -125^(@)` मीटर
दूसरे व तीसरे पृष्ठों के बीच दूरी
`Delta x =16` सेमी – 14 सेमी = 2 सेमी = 0.02 मीटर
तथा तापान्तर `Deltatheta = 243^(@)C-248^(@)C = - 5^(@)C` अतः ताप प्रवणता `(Deltatheta)/(Deltax)= (-5^(@)C)/(0.02"मीटर" )= -250^(@)C//`मीटर
Promotional Banner