Home
Class 11
PHYSICS
10 सेमी लम्बी तथा 0.5 "सेमी"^(2) परिच्छ...

10 सेमी लम्बी तथा `0.5 "सेमी"^(2)` परिच्छेद क्षेत्रफल वाली धातु की छड़ के ऊष्मीय प्रतिरोध की गणना कीजिए। धातु का ऊष्मा चालकता गुणांक `8.0 xx 10^(-2)` किलोकैलोरी/मीटर-सेकण्ड-`""^(@)C` है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि किसी छड़ की लम्बाई l, अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A तथा उसके पदार्थ का ऊष्मा चालकता गुणांक K हो तो छड़ का ऊष्मीय प्रतिरोध
`R= (l)/(KA)`
यहाँ l = 10 सेमी = 0.1 मीटर,
A = `0.5 "सेमी"^(2) = 0.5xx10^( -4) "मीटर"^( 2)`
तथा `K = 8.0 xx 10^(-2) "किलोकैलोरी"//"मीटर-सेकण्ड" -^(@)C`
अतः `R= (0.1 "मीटर")/( 8.0xx10^(- 2) "किलोकैलोरी"//" मीटर-सेकण्ड"-^(@)C xx (0.5 xx 10^( - 4) "मीटर"^(2)) )`
=` 2.5 xx 10^(4) "सेकण्ड"-""^(@)C//"किलोकैलोरी "`
Promotional Banner