Home
Class 9
CHEMISTRY
0.24 ग्राम ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक...

0.24 ग्राम ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 ग्राम बोरॉन एवं 0.144 ग्राम ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Step1 प्रश्नानुसार, नमूने में ऑक्सीजन तथा बोरॉन हैं।
बोरॉन + ऑक्सीजन = बोरॉन ऑक्साइड
दिया है : 0.24 ग्राम यौगिक में बोरॉन की मात्रा = 0.096 ग्राम
Step 2 यौगिक में बोरॉन की प्रतिशत मात्रा ज्ञात करना-
दिए गए यौगिक (बोरॉन ऑक्साइड) में बोरॉन की प्रतिशत मात्रा निम्नलिखित सम्बन्ध से ज्ञात की जा सकती है
बोरॉन की प्रतिशत मात्रा `=("यौगिक (बोरॉन ऑक्साइड) में बोरॉन का द्रव्यमान")/("यौगिक (बोरॉन ऑक्साइड) का द्रव्यमान") xx 100`
`therefore` यौगिक में बोरॉन की प्रतिशत मात्रा `= (0.096)/(0.24) xx 100 = 40%`
Step 3 Step-2 की भाँति, बोरॉन ऑक्साइड में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा ज्ञात की जा सकती है 0.24 ग्राम बोरॉन ऑक्साइड में ऑक्सीजन की मात्रा = 0.144 ग्राम
ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा `=("यौगिक (बोरॉन ऑक्साइड) में बोरॉन का द्रव्यमान")/("योगिक (बोरॉन ऑक्साइड ) का द्रव्यमान") xx 100`
`therefore` बोरॉन ऑक्साइड में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा ` = (0.144)/(0.24) xx 100 = 60 %`
Step 4 अतः बोरॉन ऑक्साइड का भारात्मक रूप में प्रतिशत संघटन–बोरॉन = 40% ऑक्सीजन = 60%
Promotional Banner