Home
Class 14
HINDI
नीचे दिये गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्...

नीचे दिये गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।
मनुष्य अपने विकास के लिए.बहमुल्य प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करके अपनी विविध, आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, संवर्द्धन एवं मितव्ययतापूर्वक उपयोंग मानव की कुशलता, लगन एवं समर्पण पर. निर्भर है। प्रकृति के अमूल्य उपहारों, वन, जल, खनिज आदि को अपने कल्याण के लिए सम्पूर्ण प्रयोग करना मानव मात्र की इच्छा शक्ति व तर्कशक्ति पर निर्भर है। मानव की प्रगति के लिए सतत् विकास का महत्त्व गाँधी जी ने बहुत पहले ही पहचान लिया था, इसलिए सतत् विकास हेतु मानव की आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखकर संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया।
विकास का ध्येय जीवन के आर्थिक ही नहीं वरन सामाजिक, आर्थिक और नैतिक स्तर को ऊँचा उठाना होना चाहिए। जहाँ इस आंकाक्षा की पूर्ति होगी उसे इतिहास में स्वर्ण युग का नाम देना उचित होगा न कि साहित्य और कला की तरक्की को। इस दृष्टि से भारत का स्वर्ण युग दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता। गाँधी जी अग्रगामी चिन्तक थे, क्योंकि वे औद्योगीकरण तथा आधुनिकीकरण की अंधी होड़ के खतरे को अच्छी तरह पहचानते थे। वे नव औद्योगिक सभ्यता की अमानवीय प्रकृति के घोर विरोधी थे। बीसवीं सदी के प्रारम्भ में जब पूरा विश्व विकास की ओर भाग रहा था, तब गाँधी जी ने "हिन्द स्वराज' द्वारा विश्व समुदाय को आगाह किया। वे ऐसे विकास के समर्थक थे जो न सिर्फ मानव समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति करे वरन् स्थायी रूप से भविष्य के लिए निर्बाध विकास का आधार प्रस्तुत करें।
गाँधी जी को अग्रगामी चिन्तन क्यों कहा गया?

A

उन्होंने स्वाधीनता आन्दोलन का नेतृत्व किया

B

उन्होंने अपनी दूरदृष्टि से आधुनिकीकरण के खतरे को भाप लिया था

C

उन्होंने 'हिन्द-स्वराज' पुस्तक की रचना की

D

उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता का बीड़ा उठाया

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार गाँधी जी ने अपनी दूरदृष्टि से आधुनिकीकरण के खतरे को भाँप लिया था, इसलिए उन्हें अग्रगामी चिन्तक कहा गया।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सॉल्वड पेपर 2015

    ARIHANT PUBLICATION|Exercise भाग II (हिन्दी (भाषा I))|30 Videos
  • सॉल्वड पेपर 2018

    ARIHANT PUBLICATION|Exercise भाग II हिन्दी भाषा |30 Videos
ARIHANT PUBLICATION-सॉल्वड पेपर 2017-भाग II (हिन्दी (भाषा I))
  1. निम्नांकित में किस शब्द में तत्पुरुष समास है?

    Text Solution

    |

  2. 'पित्राज्ञा' में कौन-सी सन्धि है?

    Text Solution

    |

  3. निम्नांकित में तद्धित प्रत्ययान्त शब्द बताइए।

    Text Solution

    |

  4. मंगलेश डबराल की कृति जिसके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला

    Text Solution

    |

  5. 'हिन्दी शब्दानुशासन' के रचनाकार का नाम बताइए।

    Text Solution

    |

  6. कालक्रम के अनुसार निम्नांकित रचनाओं का सही अनुक्रम बताइए।

    Text Solution

    |

  7. नीचे दिये गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाल...

    Text Solution

    |

  8. नीचे दिये गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाल...

    Text Solution

    |

  9. नीचे दिये गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाल...

    Text Solution

    |

  10. नीचे दिये गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाल...

    Text Solution

    |

  11. कविता शिक्षण में मौन पाठ वर्जित है, क्योंकि

    Text Solution

    |

  12. प्राथमिक स्तर पर व्याकरण शिक्षण की सर्वोत्तम विधि है

    Text Solution

    |

  13. विद्यार्थियों के भाषा कौशलों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है, जब उन्हे...

    Text Solution

    |

  14. "भाषा वह प्राथमिक माध्यम है जिसके द्वारा व्यक्ति अपने समाज को प्रभावि...

    Text Solution

    |

  15. हिन्दी भाषा में स्पर्श व्यंजनों की संख्या है

    Text Solution

    |

  16. एक बच्चा अपनी मातृभाषा सीख रहा है व दूसरा बच्चा वही भाषा द्वितीय भाषा...

    Text Solution

    |

  17. नीचे दिए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले...

    Text Solution

    |

  18. नीचे दिए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले...

    Text Solution

    |

  19. नीचे दिए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले...

    Text Solution

    |

  20. नीचे दिए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले...

    Text Solution

    |