Home
Class 12
CHEMISTRY
ग्लाइकोजन क्या होता है तथा यह स्टार्च से...

ग्लाइकोजन क्या होता है तथा यह स्टार्च से किस प्रकार भिन्न है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्लाइकोजन (Glycogen)—प्राणी शरीर में कार्बोहाइड्रेट, ग्लाइकोजन के रूप में संगृहीत रहता है। चूँकि इसकी संरचना ऐमिलोपेक्टिन के समान होती है, अतः इसे प्राणी स्टार्च भी कहा जाता है एवं यह ऐमिलोपेक्टिन से अधिक शाखित होता है। यह यकृत, मांसपेशियों तथा मस्तिष्क में उपस्थित रहता है। जब शरीर को ग्लूकोस की आवश्यकता होती है, तब एन्जाइम ग्लाइकोजन को ग्लूकोस में तोड़ देते हैं। ग्लाइकोजन यीस्ट तथा कवक में भी मिलता है।
स्टार्च (Starch)-स्टार्च पौधों में संगृहीत मुख्य पॉलिसैकेराइड है। यह मनुष्यों के लिए आहार का मुख्य स्रोत है। दाल, जड़, कन्द तथा कुछ सब्जियों में स्टार्च प्रचुर मात्रा में मिलता है। यह `alpha`-ग्लूकोस का बहुलक है तथा दो घटकों ऐमिलोस तथा ऐमिलोपेक्टिन से मिलकर बनता है। ऐमिलोस जल में घुलनशील अवयव है तथा यह स्टार्च का 15-20% भाग निर्मित करता है। रासायनिक रूप से ऐमिलोस` 200-1000 alpha-D-(+)`-ग्लूकोस इकाइयों की अशाखित श्रृंखला होती है जो `C_1-C_4` ग्लाइकोसाइडी बन्ध द्वारा जुड़ी रहती है।

ऐमिलोपेक्टिन जल में अविलेय होता है तथा यह स्टार्च का 80-85% भाग बनाता है। यह तथा ग्लाइकोजन दोनों a-D-(+)-ग्लूकोस इकाइयों की शाखित श्रृंखला होती हैं जिसमें `C_1-C_4` ग्लाइकोसाइडी बन्ध होते हैं, जबकि शाखन `C_1 - C_6` ग्लाइकोसाइडी बन्धे द्वारा होता है।
Promotional Banner