Home
Class 12
CHEMISTRY
ग्लूकोस का संरचना सूत्र लिखिए। इसके तीन ...

ग्लूकोस का संरचना सूत्र लिखिए। इसके तीन रासायनिक गुणों का वर्णन कीजिए जिनसे उसके पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड का होना सिद्ध होता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्लूकोस का संरचना सूत्र निम्न प्रकार है-
`H - underset(OH)underset(|)overset(H)overset(|)C-underset(OH)underset(|)overset(H)overset(|)C" "underset(OH)underset(|)overset(H)overset(|)C-underset(H)underset(|)overset(OH)overset(|)C-CHO`
ग्लूकोस एक पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड है जिसके एक अणु में छह कार्बन परमाणु हैं अर्थात् ग्लूकोस एक ऐल्डोहेक्सोस है। ग्लूकोस के अणु में पाँच हाइड्रॉक्सिल समूह (-OH) और एक ऐल्डिहाइड समूह (-CHO) है। ग्लूकोस हाइड्रॉक्सिल समूह, काबोंनिल समूह और ऐल्डिहाइड समूह के गुण प्रदर्शित करता है।
(1) हाइड्रॉक्सिल समूह की अभिक्रिया–(i) ग्लूकोस `CH_3COCl` से अभिक्रिया करने पर ग्लूकोस पेन्टाऐसीटेट बनाता है। इससे सिद्ध होता है कि ग्लूकोस में पाँच –OH समूह उपस्थित हैं।

(ii) ग्लूकोस की `PCI_5` से अभिक्रिया करने पर पेन्टाक्लोरो व्युत्पन्न प्राप्त होता है जिससे सिद्ध होता है कि ग्लूकोस की संरचना में पाँच –OH समूह उपस्थित हैं।

(2) ऐल्डिहाइड समूह की अभिक्रिया (अपचायक अभिक्रिया)-ग्लूकोस में कार्बोनिल समूह ऐल्डिहाइड समूह है क्योंकि ग्लूकोस फेहलिंग विलयन को अपचयित करके `Cu_2O`का लाल अवक्षेप देता है।

(3) कार्बोनिल समूह की अभिक्रिया-ग्लूकोस HCN से क्रिया करके ग्लूकोस सायनोहाइड्रिन बनाता है।

अतः उपर्युक्त गुणों में गुण (1) से स्पष्ट होता है कि यह पॉलिहाइड्रॉक्सी है तथा गुण (2) व (3) से स्पष्ट होता है कि यह ऐल्डिहाइड है, अर्थात् ग्लूकोस पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड है।
(4) रजत दर्पण का बनना-ग्लूकोस विलयनं टॉलेन अभिकर्मक को अपचयित कर रजत दर्पण बनाता है जो ग्लूकोस में विद्यमान -CHO समूह के कारण बनता है।

(5) ग्लूकोस HI तथा लाल फॉस्फोरस के साथ 100°C पर गर्म करने पर n-हेक्सेन देता है। इससे प्रदर्शित होता है कि इसमें छह कार्बन परमाणुओं की सीधी या ऋजु श्रृंखला (straight chain) है।
`underset("ग्लूकोस")(C_6H_12O_6) + 14HI overset("लाल P," 100^@C)to underset("n-हेक्सेन")(CH_3 - (CH_2)_4 - CH_3) + 6H_2O + 7I_2uarr`
Promotional Banner