Home
Class 12
CHEMISTRY
मोनोसैकेराइड्स का जैवीय महत्त्व लिखिए।...

मोनोसैकेराइड्स का जैवीय महत्त्व लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मोनोसैकेराइड्स का जैवीय महत्त्व (Biological Importance of Monosaccharides)
(1) ऊर्जा का स्त्रोत (Source of energy)-ग्लूकोस को कोशिकीय ईंधन कहते हैं। इससे जैविक कार्यों के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है।
(2) पेन्टोस शर्करा डिऑक्सीराइबोस DNA का घटक है।
(3) राइबोस शर्करा RNA, NAD, NADP, ATP आदि का घटक होती है।
(4) मोनोसैकेराइड्स के बहुलीकरण से पॉलिसैकेराइड्स का निर्माण होता है।
(5) ग्लूकोस आदि मोनोसैकेराइड्स से वसाओं, ऐमीनो अम्लों आदि का संश्लेषण होता है।
(6) स्तनी जन्तुओं की स्तनग्रन्थियों में ग्लूकोस तथा गैलेक्टोस से लैक्टोस (lactose) का संश्लेषण होता है।
(7) अनेक प्राणियों में ग्लूकोस रक्त शर्करा के रूप में पाया जाता है, कोशिकाएँ तथा ऊतक रक्त से ग्लूकोस को ग्रहण करके ऑक्सीकरण द्वारा ऊर्जा प्राप्त करते हैं।
Promotional Banner