Home
Class 12
CHEMISTRY
स्टार्च व ग्लूकोस में दो अन्तर बताइए।...

स्टार्च व ग्लूकोस में दो अन्तर बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) स्टार्च पॉलिसैकेराइड है जबकि ग्लूकोस मोनोसैकेराइड है।
(ii) स्टार्च आयोडीन विलयन के साथ नीला रंग देता है जो `80^@C` तक गर्म करने पर लुप्त हो जाता है परन्तु ठण्डा करने पर पुनः उत्पन्न हो जाता है, जबकि ग्लूकोस किसी भी प्रकार की अभिक्रिया नहीं करता है और न ही कोई रंग उत्पन्न करता है।
(iii) स्टार्च, डायस्टेस एन्जाइम की उपस्थिति में जल-अपघटन पर माल्टोस (डाइसैकेराइड) बनाता है।
`underset("स्टार्च ")(2(C_6H_10O_5)_n) + nH_2O underset("एन्जाइम ") overset("डायस्टेस")to underset("माल्टोस ")(nC_12H_22O_11)`
जबकि ग्लूकोस जल-अपघटित नहीं होता है बल्कि जाइमेस एन्जाइम की उपस्थिति में `C_2H_5OH` व `CO_2` में अपघटित हो जाता है।
`underset("ग्लूकोस ")(C_6H_12O_6) underset("एन्जाइम ")overset("जाइमेस ")to underset("एथिल ऐल्कोहॉल")(2C_2H_5OH) + 2CO_2uarr`
(iv) ऊष्मा का प्रभाव ग्लूकोस गर्म करने पर पहले पिघलता है और फिर अपघटित होकर काला पड़ जाता है जिससे जली शक्कर की गन्ध आती है, जबकि स्टार्च को `200-250^@C` पर गर्म करने पर वह एक कम अणु भार वाले कार्बोहाइड्रेट डेक्स्ट्रिन में बदल जाता है तथा अधिक गर्म करने पर झुलसकर काला पड़ जाता है।
Promotional Banner