Home
Class 12
CHEMISTRY
ग्लाइकोसिडिक, पेप्टाइड तथा फॉस्फोडाइएस्ट...

ग्लाइकोसिडिक, पेप्टाइड तथा फॉस्फोडाइएस्टर बन्धों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्लाइकोसिडिक बन्ध (Glycosidic Bonds)—अनेक मोनोसैकेराइड अणु परस्पर ग्लाइकोसिडिक बन्ध से जुड़कर पॉलिसैकेराइड्स बनाते हैं। ग्लाइकोसिडिक बन्ध दो समीपवर्ती मोनोसैकेराइड के मध्य बनता है। यह क्रिया संघनन (condensation) एवं निर्जलीकरण (dehydration) के फलस्वरूप होती है। ग्लाइकोसिडिक बन्ध उत्क्रमणीय होता है अर्थात् जल-अपघटन (hydrolysis) द्वारा जुड़े अणु पृथक् हो जाते हैं।
पेप्टाइड बन्ध (Peptide Bonds)-प्रोटीन्स ऐमीनो अम्ल के बहुलक हैं। प्रोटीन अणु में बहुत-से ऐमीनो अम्ल पेप्टाइड बन्ध `(-NH - overset(O)overset(||)C -)` द्वारा जुड़े रहते हैं। एक ऐमीनो अम्ल का कार्बोक्सिल समूह (-COOH) दूसरे ऐमीनो अम्ल के ऐमीनो समूह (`-NH_2`) से पेप्टाइड बन्ध द्वारा जुड़ा रहता है। यह क्रिया निर्जलीकरण के फलस्वरूप होती है और जल अणु मुक्त होता है।
फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध (Phosphodiester Bonds) न्यूक्लिक अम्ल के न्यूक्लियोटाइड्स (nucleotides) फॉस्फोडाइएस्टर बन्धों (phosphodiester bonds) द्वारा एक-दूसरे से संयोजित होकर पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला बनाते हैं। फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध समीपवर्ती दो न्यूक्लियोटाइड्स के फॉस्फेट अणुओं के मध्य बनता है। DNA की दोनों पॉलिन्यूक्लियोटाइड . शृंखलाओं के नाइट्रोजन क्षारक हाइड्रोजन बन्धों द्वारा जुड़े होते हैं।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. ग्लाइकोसिडिक, पेप्टाइड तथा फॉस्फोडाइएस्टर बन्धों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. युवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की सम...

    Text Solution

    |

  3. टोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. परवलय y=x^(2)-2x+3 का शीर्ष, नाभि, अक्ष तथा नियता का समीकरण ज्ञात कीज...

    Text Solution

    |

  5. अस्मिकाओं का हल ज्ञात कीजिए तथा उन्हें संख्या रेखा पर आलेखित कीजिए। ...

    Text Solution

    |

  6. प्रत्यावर्ती धारा जनित्र | सिद्धांत तथा मुख्य भागों का वर्णन

    Text Solution

    |

  7. अट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. 'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए- उच्चाका...

    Text Solution

    |