Home
Class 12
CHEMISTRY
प्रोटीन क्या हैं? इनके महत्त्वपूर्ण उपयो...

प्रोटीन क्या हैं? इनके महत्त्वपूर्ण उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रोटीन नाइट्रोजनयुक्त संकीर्ण (complex) कार्बनिक यौगिक हैं। इनमें मुख्यतः कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन तथा सल्फर तत्व पाए जाते हैं। ये वनस्पति तथा जन्तु दोनों में प्रचुरता में पाए जाते हैं और जल-अपघटन पर -ऐमीनो अम्ल देते हैं। ये सभी जीव-जन्तुओं के शरीर का प्रमुख अवयव हैं। जन्तु शरीर का लगभग 19% भाग प्रोटीन का बना होता है। प्रोटीन के प्रमुख स्रोत अण्डा, मांस, मछली, दूध आदि हैं। इसकी कमी से शरीर में क्वाशियोरकॉर (Kwashiorkor) नामक रोग हो जाता है।
प्रोटीनों के उपयोग
(i) आहार के रूप में यह भोजन का आवश्यक अंग है, जैसे-अण्डा, मांस, दाल इत्यादि।
(ii) एन्जाइम-समस्त एन्जाइम प्रोटीन हैं।
(iii) वस्त्रों में केसीन (casein) प्रोटीन का उपयोग कृत्रिम ऊन और रेशम के बनाने में किया जाता है। इसके अतिरिक्त केसीन का उपयोग बटन बनाने में किया जाता है।
(iv) चमड़ा उद्योग में चमड़े का निर्माण जानवरों की खालों की प्रोटीनों की कमाई (tanning) करके किया जाता है।
(v) औषधियों में जिलेटिन का उपयोग कैप्सूल (capsules) और फोटोग्राफी की फिल्म तथा प्लेट बनाने में किया जाता है।
Promotional Banner