Home
Class 9
CHEMISTRY
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ ह...

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की सीमाएँ–(i) रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के परितः निश्चित वर्तुलाकार कक्षाओं में चक्रण करता है जबकि विद्युत चुम्बकीय सिद्धान्त के अनुसार कोई भी त्वरित आवेशित कण से ऊर्जा का विकिरण होगा। इस प्रकार स्थायी कक्षा में घूमता हुआ इलेक्ट्रॉन अपनी ऊर्जा को विकिरित करेगा और नाभिक से टकरा जाएगा। इसका अर्थ होगा कि परमाणु अस्थिर है। इस प्रकार रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व्याख्या करने में असफल रहा।
(ii) रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल से परमाणु में उपस्थित प्रोटॉन तथा इलेक्ट्रॉन की संख्याओं के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं होती है।
(iii) रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल से यह भी स्पष्ट नहीं होता कि इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर कहाँ और कैसे स्थिर रहता है।
(iv) रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल परमाणुओं के रैखिक स्पेक्ट्रम को समझाने में असफल रहा।
Promotional Banner