Home
Class 9
CHEMISTRY
बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।...

बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बोर का परमाणु मॉडलं-बोर के परमाणु मॉडल की प्रमुख अवधारणाएँ निम्नलिखित हैं

(i) परमाणु तीन कणों इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों से मिलकर बना है। (ii) परमाणु के मध्य में धनावेशित नाभिक होता है जिसमें परमाणु का लगभग सम्पूर्ण द्रव्यमान होता है।
(iii) इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा (discrete orbits) कहते हैं।
(iv) जब इलेक्ट्रॉन किसी विविक्त कक्षा में चक्कर लगाते हैं तो इनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है।
(v) इन विविक्त कक्षाओं को ऊर्जा स्तर कहते हैं। इनको .अक्षरों K,L, M, N,... या संख्याओं 1, 2, 3, 4,... से दर्शाया जाता है।
Promotional Banner