Home
Class 9
CHEMISTRY
इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों क...

इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की तुलना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

थॉमसन का परमाणु मॉडल-थॉमसन के अनुसार, परमाणु एक धनावेशित गोला होता है जिसमें धन आवेश तरबूज के खाने वाले लाल भाग की तरह बिखरा है जबकि इलेक्ट्रॉन धनावेशित गोले में तरबूज के बीच की भाँति धंसे होते हैं।
रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल-रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु के मध्य में एक धनावेशित कण होता है जिसे नाभिक कहते हैं। परमाणु का समस्त द्रव्यमान नाभिक में केन्द्रित होता है। इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर स्थित रिक्त स्थान में चक्कर लगाते हैं। नाभिक का आकार परमाणु के आकार की तुलना में काफी कम होता है।
बोर का परमाणु मॉडल-बोर के परमाणु मॉडल के अनुसार, इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉनों की विविक्त कक्षा कहते हैं। जब इलेक्ट्रॉन इन विविक्त कक्षाओं में चक्कर लगाते हैं तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है।
Promotional Banner