Home
Class 9
CHEMISTRY
ऑक्सीजन और सिलिकॉन का उदाहरण लेते हुए सं...

ऑक्सीजन और सिलिकॉन का उदाहरण लेते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संयोजकता - किसी तत्व के परमाणु की संयोजन क्षमता को उस तत्व की संयोजकता कहते हैं, जैसे
(i) ऑक्सीजन का परमाणु क्रमांक = 8
ऑक्सीजन परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 8
इलेक्ट्रॉन वितरण = 2,6
K L
स्पष्ट है कि ऑक्सीजन परमाणु की बाह्यतम कक्षा में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। इस कारण बाहरी कक्षा पूर्ण करने के लिए 2 इलेक्ट्रॉनों की आवश्यकता होगी। अत: ऑक्सीजन की संयोजकता 2 है।
(ii) सिलिकॉन की परमाणु संख्या = 14
अतः सिलिकॉन परमाणु में इलेक्ट्रॉन वितरण = `{:(" 2,"," 8,"," 4"),(" K"," L"," M"):}`
स्पष्ट है कि सिलिकॉन परमाणु की बाह्यतम कक्षा में 4 इलेक्ट्रॉन हैं। इस कारण बाह्यतम कक्षा में अष्टक पूर्ण करने के लिए 4 इलेक्ट्रॉनों की आवश्यकता होगी। अतः सिलिकॉन की संयोजकता 4 है।
Promotional Banner