Home
Class 9
CHEMISTRY
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु...

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए-
परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिका समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परमाणु संख्या-किसी तत्व के परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों की कुल संख्या को ही तत्व की परमाणु संख्या कहते हैं।
अतः, परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या
जैसे-सोडियम परमाणु में 11 प्रोटॉन होते हैं। अत: सोडियम की परमाणु संख्या 11 है।
द्रव्यमान संख्या-किसी तत्व के एक परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को ही उस तत्व की द्रव्यमान संख्या कहते हैं।
द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
जैसे - सोडियम परमाणु के नाभिक में 11 प्रोटॉन और 12 न्यूट्रॉन है। अत: सोडियम तत्व की द्रव्यमान संख्या `=11+12=23` है।
समस्थानिक-एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है, समस्थानिक कहलाते हैं। जैसे हाइड्रोजन के समस्थानिक
`underset("प्रोटियम")(""_1^1H)" "underset("ड्यूटीरियम")(""_1^2H)" "underset("ट्राइटियम")(""_1^3H)`
समभारिक-भिन्न-भिन्न तत्वों के वे परमाणु, जिनकी द्रव्यमान संख्या समान परन्तु परमाणु संख्या भिन्न होती है, समभारिक कहलाते हैं, जैसे-
`overset("कैल्सियम")(""_(20)^(40)Ca)" "overset("आर्गन")(""_(18)^(40)Ar)`
समस्थानिकों के उपयोग-6) कैंसर के उपचार में कोबाल्ट के समस्थानिक Co-60 का प्रयोग किया जाता है।
(ii) घेघा रोग के उपचार में आयोडीन के समस्थानिक I-131 का प्रयोग किया जाता है।
Promotional Banner