Home
Class 9
CHEMISTRY
रदरफोर्ड के नाभिकीय मॉडल की विवेचना कीजि...

रदरफोर्ड के नाभिकीय मॉडल की विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड का नाभिकीय सिद्धान्त
विभिन्न तत्वों के परमाणुओं पर तीव्रगामी -कणों की बमबारी के प्रयोग से प्राप्त प्रेक्षणों के आधार पर रदरफोर्ड ने निम्नलिखित सिद्धान्त दिया, जिसे परमाणु संरचना का नाभिकीय सिद्धान्त कहते हैं
(i) परमाणु अति सूक्ष्म, गोलाकार, विद्युत-उदासीन कंण है। यह धनावेशित नाभिक के चारों ओर विशाल त्रिविम आकाश में गतिशील इलेक्ट्रॉनों का एक समूह होता है।
(ii) परमाणु का केन्द्रीय भाग, जिसमें परमाणु का कुल धनावेश और लगभग समस्त द्रव्यमान निहित होता है, नाभिक कहलाता है।
(iii) नाभिक पर कुल केन्द्रित धनावेश, इलेक्ट्रॉनों के कुल ऋणावेश के बराबर होता है, जिससे परमाणु में विद्युत आवेशों का सन्तुलन बना रहता है तथा वह उदासीन रहता है।
(iv) नाभिक की त्रिज्या `10^(-12)` सेमी और परमाणु की त्रिज्या `10^(-8)` सेमी होती है। स्पष्ट है कि परमाणु की त्रिज्या नाभिक की त्रिज्या से लगभग 10,000 गुना अधिक होती है।
(v) परमाणु के ऋणावेशित इलेक्ट्रॉन इसके धनावेशित नाभिक के बीच चारों ओर चक्कर लगाते रहते हैं।
(vi) परमाणु के नाभिक में स्थित धनावेशित कणों की संख्या उसके ऋणावेशित इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होती है। अत: परमाणु विद्युत-उदासीन होता है।
(vii) नाभिक तथा उसके चारों ओर भ्रमण कर रहे इलेक्ट्रॉन के बीच परस्पर स्थिर विद्युत आकर्षण होने के बाद भी इलेक्ट्रॉन तीव्र गति से भ्रमण करते रहते हैं और नाभिक में नहीं गिरते, क्योंकि इन इलेक्ट्रॉनों के परिक्रमण से उत्पन्न अपकेन्द्री बल नाभिक के स्थिर-विद्युत आकर्षण बल को सन्तुलित कर देता है।
रदरफोर्ड के उपर्युक्त मॉडल को परमाणु का नाभिकीय मॉडल (nuclear model) कहा गया। इस मॉडल को सौर (solar) या ग्रहीय (planetary) मॉडल भी कहते हैं, क्योंकि इस मॉडल में यह कल्पना की गई है कि जिस प्रकार सूर्य के चारों ओर ग्रह परिक्रमा करते हैं, उसी प्रकार नाभिक के चारों ओर इलेक्ट्रॉन घूमते रहते हैं।
जेजे० थॉमसन के परमाणु मॉडल से भिन्नता
(i) थॉमसन के परमाणु मॉडल में परमाणु का समस्त धनावेश समान रूप से वितरित था जबकि रदरफोर्ड ने समस्त धन " आवेश नाभिक में केन्द्रित माना। (ii) थॉमसन के द्वारा प्रस्तावित परमाणु मॉडल में इलेक्ट्रॉन को समान रूप से सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रदर्शित किया गया जबकि रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर रिक्त स्थान में निश्चित कक्षाओं में घूमते हैं।
Promotional Banner