Home
Class 9
CHEMISTRY
समस्थानिकों के मुख्य अनुप्रयोग क्या-क्या...

समस्थानिकों के मुख्य अनुप्रयोग क्या-क्या हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समस्थानिकों के प्रमुख अनुप्रयोग निम्नलिखित हैं
(i) किसी तत्व में समस्थानिकों की आपेक्षिक सान्द्रता (relative concentration) स्थिर होती है। पुरातत्ववेत्ता किसी पदार्थ के समस्थानिकों के आपेक्षिक बाहुल्य (relative abundance) के निर्धारण द्वारा प्राचीन समय के पौधों अथवा उत्खनन (excavation) से प्राप्त जानवरों और मानवों के कंकालों के काल निर्धारण करते हैं।
(ii) यूरेनियम के समस्थानिकों का प्रयोग परमाणु विखण्डन में किया जाता है जिससे अपार मात्रा में ऊर्जा प्राप्त की जाती है।
(iii) समस्थानिकों का उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है।
(iv) समस्थानिकों से विभिन्न प्रकार के विस्फोटक तैयार किए जाते हैं।
(v) समस्थानिकों से चट्टानों की आयु का पता लगाया जा सकता है।
Promotional Banner