Home
Class 9
CHEMISTRY
न्यूट्रॉन की खोज किस प्रकार हुई? न्यूट्र...

न्यूट्रॉन की खोज किस प्रकार हुई? न्यूट्रॉन के प्रमुख गुण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जेम्स चैडविक ने 1932 में प्रयोग द्वारा न्यूट्रॉन की खोज की। प्रयोग द्वारा उन्होंने पाया कि जब बेरिलियम तत्व से किरणे टकराती हैं तो उससे एक नया कण उत्सर्जित होता है। यह कण विद्युत उदासीन था तथा जिंक सल्फाइड की प्लेट से टकराने पर प्रकाश उत्पन्न करता है। इस कण का नाम न्यूट्रॉन रखा गया।
न्यूट्रॉन के गुणधर्म - न्यूट्रॉन के प्रमुख गुणधर्म निम्नलिखित हैं -
(i) यह आवेश रहित कण है इसे n या `""_0 n^1` से प्रदर्शित करते हैं।
(ii) इसका द्रव्यमान, हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के बराबर होता है।
(iii) न्यूट्रॉन की त्रिज्या `10^(-15)` मीटर होती है।
(iv) यह जिंक सल्फाइड से टकराकर प्रकाश उत्पन्न करता है।
(v) न्यूट्रॉन की वेधन क्षमता शेष अवकणों से अधिक, परन्तु कास्मिक किरणों से कम होती है।
(vi) स्वतन्त्र न्यूट्रॉन का क्षय प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन में होता है तथा ऊर्जा उत्सर्जित होती है।
Promotional Banner