Home
Class 10
BIOLOGY
गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन-सी है?...

गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन-सी है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गर्भनिरोधन विधियों का उपयोग करके परिवार का नियोजन या जनसंख्या नियन्त्रण किया जा सकता है। इन निरोधन विधियों को दो समूहों में बाँट सकते हैं
(A) अस्थायी विधियाँ,
(B) स्थायी विधियाँ।
(A) अस्थायी विधियों (Temporary Methods)
(i) निरोध (Condom)-जब तक बच्चा न चाहें तब तक लैंगिक सम्पर्क के समय पुरुषों को निरोध का प्रयोग करना चाहिए। निरोध के प्रयोग से गर्भधारण की सम्भावना नहीं रहती है।
(ii) अवरोधक उपाय (Barrier Methods)-इस विधि में योनि के भीतर डायाफ्रांम का प्रयोग किया जाता है। यह योनि-ग्रीवा (cervix) के मुख पर लगा दिया जाता है, स्पर्मीसाइडल क्रीम (spermicidal cream) का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे शुक्राणु मर्भाशय में नहीं पहुंच पाते।
(iii) अन्तःगर्भाशय युक्ति (Intrauterine Device)-इस विधि में गर्भाशय में कॉपर T या अन्य इसी प्रकार की युक्ति या डिवाइस रोप दी जाती है। जितने समय तक यह डिवाइस गर्भाशय में रहती है, भ्रूण का रोपण गर्भाशय में नहीं हो पाता है।
(iv) गर्भनिरोधक गोलियाँ (Contraceptive Pills)-ये विभिन्न प्रकार की गोलियाँ हैं, जो प्रतिदिन खाई जाती हैं। इन गोलियों में एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन की निश्चित मात्रा होती है। रुधिर में एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टेरॉन का निश्चित स्तर बना रहने से पीयूष ग्रन्थि द्वारा FSH तथा LH का स्रावण नहीं होता और ग्राफियन पुटिका परिपक्व नहीं होती। बाजार में सहेली, माला-डी आदि नामों से ऐसी गोलियाँ उपलब्ध हैं।
(v) गर्भ समापन (Abortion)-सावधानी रखने के बावजूद भी यदि गर्भ ठहर जाता है तो ऐसे अनचाहे गर्भ का अस्पताल जाकर महिला चिकित्सक की सलाह से गर्भपात कराया जा सकता है।
(B) स्थायी विधियाँ (Permanent Methods)
(i) पुरुष का ऑपरेशन (Vasectomy) यह शुक्र नलिका (vas deferens) का बहुत ही साधारण ऑपरेशन है। इसके उपरान्त गर्भधारण का भय नहीं रहता है, क्योकि शुक्राणु शरीर से बाहर नहीं आते) इसे वैसेक्टोमी (vasectomy) कहते हैं।
(ii) महिला का ऑपरेशन (Tubectomy)-यह महिलाओं के लिए परिवार नियोजन का स्थायी उपाय है। इसमें ऑपरेशन करके फैलोपियन नलिकाओं (fallopian tubes) को काटकर बाँध दिया जाता है। इस प्रकार अण्डाणुओं का निर्माण होता रहता है तथा मासिक चक्र भी सामान्य रूप से चलता रहता है, किन्तु अण्डाणु फैलोपियन नलिका से आगे नहीं पहुँच पाते हैं। इसे ट्यूबेक्टोमी (tubectomy) कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्न)|14 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न)|11 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )|15 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जांचिए |15 Videos
CHITRA PUBLICATION-जीव जनन कैसे करते है ?-स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF
  1. गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन-सी है?

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य एकलिंगी जन्तु है।

    Text Solution

    |

  3. स्त्रियों में वह घटना कौन-सी है जो जनन प्रावस्था के प्रारम्भ को परिलक्...

    Text Solution

    |

  4. एककोशिकीय जीव में क्या आप कोशिका विभाजन को जनन का एक प्रकार मानेगे? एक...

    Text Solution

    |

  5. लैंगिक रूप से जनन करने वाले जीवों की संतति और जनकों में गुणसूत्र समान ...

    Text Solution

    |

  6. जिन पुष्पों में परागण नहीं होता है तो ऐसे पुष्पों में फल क्यों नहीं बन...

    Text Solution

    |

  7. मानव जनसँख्या को नियंत्रित करने के सुमिलित उपायों का उल्लेख कीजिये।

    Text Solution

    |

  8. मानव नेत्र के निम्नलिखित प्रत्येक भाग के कार्य लिखिए-

    Text Solution

    |

  9. मानव नेत्र के निम्नलिखित प्रत्येक भाग के कार्य लिखिए-

    Text Solution

    |

  10. मानव नेत्र के निम्नलिखित प्रत्येक भाग के कार्य लिखिए-

    Text Solution

    |

  11. स्वपरागण तथा परपरागण में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. बीजाण्ड का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  13. चने का बीज का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  14. पुष्प की अनुदैर्घ्य काट का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएँ।

    Text Solution

    |

  15. बीजाण्ड का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  16. परागण तथा निषेचन में अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  17. लैंगिक संचारित रोगों को परिभाषित कीजिए और उनके दो उदाहरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  18. अपरा क्या होता है? गर्भावस्था में इसकी भूमिका का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. अन्तःचूषण को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. परागण और निषेचन के बीच अंतर बताइए | एक पुष्प में निषेचन का स्थल और उसक...

    Text Solution

    |

  21. अलैंगिक जनन के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |